फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal plotting with the connivance of officers, recommendation to suspend two

Lucknow News: अफसरों की मिलीभगत से अवैध प्लाॅटिंग, दो को निलंबित करने की सिफारिश

Fri, 11 Apr 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting with the connivance of officers, recommendation to suspend two
निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त।
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एलडीए के अफसरों की मिलीभगत से अवैध प्लाॅटिंग की जा रही है। शिकायत पर बृहस्पतिवार को खुद मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मौके पर जाकर अवैध प्लाॅटिंग पकड़ी। मंडलायुक्त ने एलडीए के जोनल अधिकारी और जेई को आरोप पत्र देकर दोनों को निलंबित करने की सिफारिश करते हुए पत्र शासन को भेजा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को लगातार मोहनलालगंज इलाके में अवैध प्लाॅटिंग करने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को वह बसंडा और देहवा गांव पहुंचीं तो स्पर्श मेगा सिटी, सार्थक सिटी, सिमराह सिटी आदि नाम से अवैध प्लाॅटिंग पाई गई। स्पष्ट था कि बिना अफसरों की मिलीभगत के ये संभव नहीं है। इसलिए मंडलायुक्त ने जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक और जेई भरत पांडेय के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया। सस्पेंशन की भी संस्तुति की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अफसरों से कहा कि जो बिल्डर अवैध प्लाॅटिंग कर रहे हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज कराएं। जमीन कब्जा मुक्त कराएं। निरीक्षण के दौरान एलडीए के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार अफसर और इंजीनियर पर होगी कार्रवाई
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहना है कि मोहनलालगंज क्षेत्र में जो भी अवैध प्लाटिंग हैं, उनको ध्वस्त कराया जाएगा। पिछले एक महीने में आईटी सिटी क्षेत्र में करीब 40 प्लाॅटों पर बुलडोजर चला है। अवैध प्लाॅटिंग पर रोक लगाने के लिए जोनल अफसरों को बदला भी गया है। अब जो निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं, उन पर अमल किया जाएगा। जोनल अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। शासन को भी जोनल अधिकारी और इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed