{"_id":"6701d8c4e4c98e7bec0b16a4","slug":"illegal-mining-caught-in-goparamau-of-sadar-tehsil-lucknow-news-c-13-1-lko1029-903518-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सदर तहसील के गोपरामऊ में पकड़ा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सदर तहसील के गोपरामऊ में पकड़ा अवैध खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। तहसीलों में प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल चल रहा है। गोपनीय सूचना पर मंडलायुक्त ने शनिवार को सदर तहसील के गोपरामऊ में छापा मारा तो यहां अवैध खनन पाया गया। उन्होंने लेखपाल पारस वर्मा को निलंबित करने के साथ ठेकेदार ज्ञान सिंह पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। तहसील के अन्य अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए भी कहा है।
मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मानक से ज्यादा मिट्टी का खनन मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी गाटों का मौके पर निरीक्षण भी किया। इस दौरान गोपर मऊ में ज्यादा खनन मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि भविष्य में उसे किसी प्रकार के मिट्टी खनन की अनुमति न दी जाए।
निरीक्षण में मंडलायुक्त के आदेशों का पालन होता नहीं मिला। खनन वाले गाटों पर चिह्नांकन, सीमांकन व ठेकेदार का नाम, गाटा संख्या बोर्ड पर अंकित नहीं था। आसपास कहीं बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। इस पर मंडलायुक्त ने लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि खनन किए गए गाटों की मिट्टी की मात्रा की नाप कराएं। बिना रवन्ना के किसी डंपर या लोडर का संचालन न किया जाए। इसके पहले जो नोटिस जारी किया गया था, उसे अब आरसी में तब्दील करें और जीरो टैगिंग कराएं। मंडलायुक्त ने खनन अधिकारी दिनेश आर्या के खिलाफ भी आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।