फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal liquor factory caught in Lucknow, two arrested, goods worth 75 lakhs recovered

लखनऊ में अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार, 75 लाख का माल बरामद

Wed, 09 Sep 2020 07:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory caught in Lucknow, two arrested, goods worth 75 lakhs recovered
बरामद शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में चिनहट के देवरिया गांव में एक मकान में अवैध रूप से देशी शराब की फैक्टरी संचालित हो रही थी। इस काले कारोबार का खुलासा चिनहट पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने मौके से 75 लाख रुपये का अवैध शराब व उपकरण बरामद किया। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन लाइसेंसधारक शराब दुकानदार सहित आठ लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक देवरिया में फैक्टरी आठ महीने से अवैध रूप से संचालित हो रही थी।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी चारू निगम के मुताबिक इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात को देवरिया गांव के पास शिव गेस्ट हाउस के सामने चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस ने स्कूटी रोककर चेक किया। उनकेपास से चार पेटी देशी शराब पावर कंपनी का लोगो लगा मिला। पकड़े गये दोनों आरोपियों में प्रतापगढ़ के महेशगंज का सौरभ मिश्रा और लखीमपुर खीरी के चिंतापुरवा इशानगर का अनुज जायसवाल शामिल हैं। दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अवैध रूप से शराब बनाने का काम करते हैं। उनकी निशान देही पर पुलिस ने देवरिया गांव के एक मकान मे छापा डाला। जिसमें करीब 75 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद हुई। इस मामले में आठ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें आदित्य कुमार, गुलशन उर्फ गुल्लू, अभिषेक सिंह उर्फ रिशू सिंह, परेश, विकास, आशुतोष, बबलू, अंकित और अमित शामिल हैं। पुलिस की दो टीमें दबिश के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन


यह हुई बरामदगी
एडीसीपी पूर्वी अमित कुमार के मुताबिक टीम ने छापा डालने के दौरान मकान से 12 ड्रम मिलावटी शराब के अलावा 9 जरिकेन, 6 पिपिया, 304 पेटी पॉवर हाउस मार्का शराब, स्केबलाइ एक बोतल, जेम्स एम सी जेल दो, वीवी कंपनी का एल्कोहल मीटर 2, नौरंग ऑरेंज रंग 6 डिब्बा, आईएमएफ स्वीट ऑरेंज पांच पैकेट, अमोनियम सल्फेट एक डिब्बा, कूटरचित बार कोड 5 बंडल, पॉवर हाउस कंपनी का लोगो 7 बंडल, बाटल सील करने की एक मशीन, खाली बॉट एमएल करीब 10000, 75000 बॉटर ढक्कन, कीप 5, मग 4, प्लास्टिक बाल्टी 3, छननी 3, यूरिया 20 किलो, रायसनिक पाउडर 1.50 किलो, खाली ड्रम दो, जरीकेन दो, मोबाइल चार, स्कूटी एक, दो ड्राइविंग लाइसेंस व दो आधार कार्ड। जिसमें एक-एक फर्जी व कूटरचित है। इसके अलावा दो एटीएम बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बनाते हैं मिलावटी शराब
एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक यह गिरोह मिलावटी शराब बनाने में सक्रिय है। गिरोह के सदस्य एक जगह एक साल के करीब रूकते हैं। इसके बाद जगह बदलकर दूसरे स्थान पर चले जाते हैं। गिरोह के सदस्य ड्रमों में एल्कोहल व तीक्ष्णता बढ़ाने के लिए यूरिया व रासायनिक पदार्थ मिलाते हैं। इस तरह से असली जैसी शराब बनाकर उसमें फ्लेवर भी डाल देते हैं। एल्कोहल मीटर से उसकी तीक्ष्णता मापी जाती हैं। ताकि देखने व पीने केदौरान असली जैसी ही मिले। बोतलों में भरकर फर्जी तरीके से तैयार किये गये ढक्कन, लोगो व स्टीकर लगाकर सील कर देते हैं। इसकी आपूर्ति कई लाइसेंसी दुकानों पर भी किया जाता है। पुलिस ऐसे दुकानों की डिटेल जुटा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


इस टीम ने किया खुलासा
इस फर्जीवाड़े का खुलासा प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय, एसआई मनीष वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबिल देवमणि यादव, सिब्बन लाल, कांस्टेबल मो. मुकीम, कृष्णा सिंह, शशि कुमार, कुलदीप, अश्वनी पाल, गीतम सिंह, हितेश कुमार, अजय यादव, केशव कुमार और कन्हैया लाल गुप्ता शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed