{"_id":"66e0bf66578176ae41032f04","slug":"illegal-construction-demolished-in-attari-panchayat-lucknow-news-c-13-1-lko1028-868365-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अटारी पंचायत में ध्वस्त कराया गया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अटारी पंचायत में ध्वस्त कराया गया अवैध निर्माण
Wed, 11 Sep 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
माल। मलिहाबाद तहसील प्रशासन ने मंगलवार को अटारी पंचायत में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। इसके बाद सरकारी खाते में दर्ज जमीन पर बने दुकान को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन ने बताया कि पूर्व प्रधान पति जसकरन यादव ने सरकारी जमीन पर दुकानों का निर्माण किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट मलिहाबाद की कोर्ट ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था।
इस पर कब्जेदारों ने मंडलायुक्त कोर्ट में अपील की थी। मंडलायुक्त कोर्ट से अवैध निर्माण को गिराने का आदेश जारी हुआ, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
नायब तहसीलदार कीरत सेन ने बताया कि मौके पर दो दुकानों को ध्वस्त किया गया है। बाकी कुछ और दुकानें भी अवैध बनी हैं, जिनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।