{"_id":"ff3176cd18e885e02aff6acc72c93083","slug":"illegal-constructed-house-will-be-destroyed-by-aawas-vikas","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास की चेतावनी, गिराए जाएंगे छह अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास की चेतावनी, गिराए जाएंगे छह अवैध निर्माण
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Jul 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर में आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत यहां छह भवनों और भूखंडों के मालिकों को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर की गई है।
परिषद के प्राधिकारी की ओर से नक्शा पास कराए बिना निर्माण कराने वाले आवंटियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। आवंटियों को सोमवार तक जवाब देने को कहा गया है।
इस नोटिस के बावजूद छह में से तीन साइटों पर निर्माण अब भी जारी है। आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने चेताया है कि नोटिस के बाद भी अगर अवैध निर्माण जारी रहा, तो इन भवन स्वामियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विकास नगर में अवैध निर्माण तेजी से बढ़ता जा रहा है। मगर इस बार बड़ी कार्रवाई करने की एक कोशिश की गई है। प्राधिकारी इंदिरा नगर की ओर से ये नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
28 जुलाई को इन आवंटियों का पक्ष सुना जाएगा। उन्हें जवाब देना होगा कि उनका अवैध निर्माण क्यों न ढहा दिया जाए। नोटिस पाने वाले अधिकतर भू स्वामी भू-खंडों पर ग्रुप हाउसिंग की तैयारी कर रहे हैं, पर किसी का नक्शा पास नहीं है।