{"_id":"60072e298ebc3e31d332f215","slug":"illegal-complex-construction-with-connivance-lko-city-news-lko5607313121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव से शिकायत हुई तो सील हुआ अवैध कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव से शिकायत हुई तो सील हुआ अवैध कांप्लेक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साठगांठ कर सर्वोदय नगर में सील कॉम्प्लेक्स में चल रहा था काम
एलडीए ने मंगलवार को सर्वोदयनगर की लिबर्टी कॉलोनी में चार मंजिला कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण सील किया। व्यावसायिक उपयोग के लिए बने कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा हो चुका था। एलडीए के इंजीनियरों की साठगांठ से अब इसके व्यावसायिक उपयोग की तैयारी थी। मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद सचिव पवन गंगवार ने अधिशासी अभियंता केके बंसला को इसकी सूचना भेजकर इसे दोबारा सील कराया।
अधिशासी अभियंता के मुताबिक भगवती प्रसाद चौधरी, अविनाश सिंह और कुदरत उल्लाह मिलकर सी-8 भूखंड पर अवैध निर्माण कर रहे थे। इसको सील करने का आदेश 19 जनवरी को विहित प्राधिकारी ने किया था। इसी साल जनवरी में इस अवैध निर्माण को सील किया गया था। सील तोड़कर यहां काम चालू था। शिकायत मिलने के बाद क्षेत्रीय अभियंता बिजेंदर सिंह ने इसे सील कराया। सचिव ने इसे लेकर प्रवर्तन जोन-5 के इंजीनियरों से नाराजगी व्यक्त की है।
विभूतिखंड में करोड़ों की जमीन कब्जामुक्त
एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश के आदेश पर अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्र ने अपनी टीम के साथ विभूतिखंड में करोड़ों रुपये के दो व्यावसायिक भूखंड से कब्जा हटवाया। आवंटन के बाद भी अतिक्रमण की वजह से एलडीए इन भूखंडों पर कब्जा नहीं दे पा रहा था। इस दौरान टीसी-17 और टीसी-18 को कब्जामुक्त कराया गया। दोनों भूखंड की करीब 3000 वर्गफीट जमीन पर बाउंड्रीवाल व अन्य निर्माण कर लिए गए थे। मौके पर ही आवंटियों को कब्जा भी दे दिया गया।
विज्ञापन
अमीनाबाद में सील बिल्डिंग में चल रहा काम
अमीनाबाद में मछली वाली गली में एक अवैध निर्माण को एलडीए ने सील कराया। अब इस सील बिल्डिंग में अवैध निर्माण चालू कर दिया गया है। इसकी शिकायत वीसी से सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने की है। उनका आरोप है कि क्षेत्रीय अभियंता की साठगांठ से यहां काम चालू है।
चौक पार्किंग के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करेगा एलडीए
एलडीए चौक स्थित ज्योतिबा फुले भूमिगत पार्किंग के ठेकेदार फर्म एशियन इवेंट्स प्लानर्स को ब्लैकलिस्ट करेगा। फर्म के पास तीन साल के लिए पार्किंग का संचालन करने का ठेका था। बीच में ही काम छोड़ने पर वीसी ने फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं अभियंत्रण अनुभाग ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीसी के आदेश पर वित्त विभाग ने ठेका लेने के लिए जमा की गई 22.50 लाख रुपये की जमानत धनराशि जहां जब्त कर ली है। वहीं मुख्य अभियंता को अभियंत्रण जोन-7 ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। ज्योतिबा फुले पार्किंग व समारोह स्थल का उद्घाटन सांसद राजनाथ सिंह ने किया था। इसके बाद 22 नवंबर 2019 को इस फर्म को तीन साल के लिए ठेका दिया गया। एलडीए से हुए अनुबंध के मुताबिक यह काम एजेंसी को 31 दिसंबर 2022 तक करना था। इससे पहले ही कंपनी ने काम बंद कर दिया। 24 अगस्त 2020 को एलडीए वीसी ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके करीब पांच महीने के बाद ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई हुई है।