फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal clinics raided in Kakori, many operators absconding

Lucknow News: काकोरी में अवैध क्लीनिकों पर छापा, कई संचालक फरार

Wed, 20 May 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal clinics raided in Kakori, many operators absconding
लखनऊ। काकोरी के दोना गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया। विभागीय टीम के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया और कई क्लीनिक संचालक ताले लगाकर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने पांच क्लीनिकों को नोटिस जारी करते हुए उनके संचालन पर रोक लगा दी है। काकोरी सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी मिश्रा ने बताया कि मिश्रीलाल क्लीनिक, आसय प्रसाद क्लीनिक, सुख क्लीनिक, संदीप मेडिकल एंड क्लीनिकल सेंटर और जैनब क्लीनिक की जांच की गई। जांच में पाया गया कि अप्रशिक्षित लोग मरीजों का इलाज कर रहे थे। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी नियमों के अनुसार नहीं हो रहा था। संचालकों को पंजीकरण समेत जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed