{"_id":"5d4f272e8ebc3e6d046f8a42","slug":"ila-arun-lucknow-news-lko4758068144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली शहर में म्हारो घाघरो जो घुम्या......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली शहर में म्हारो घाघरो जो घुम्या......
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जयपुरिया स्कूल्स के सांस्कृतिक उत्सव ‘क्रेसेंडो’ के ग्रांड फिनाले का शनिवार को धमाकेदार समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पार्श्व गायिका व अभिनेत्री इला अरुण ने अपने गानों पर सभी को खूब झुमाया। इला ने पहले अपने चिर-परिचित अंदाज में ‘दिल्ली शहर में मारो घाघरो जो घुम्यो।’ सुनाया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने ‘रेशम का रुमाल, गले पे डाल के तुम आ जाना दिलदार’ गाया तो शिक्षक भी खुद को झूमने से नहीं रोक सके।
अपने सपनों के आधार पर चुनें कॅरिअर
बच्चों से संवाद में इला ने कहा कि वे आजीवन सीखते रहें। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब पेशेवर दुनिया में प्रवेश करें तो हमेशा याद रखें कि सीखने की संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती हैं। उन्होंने सलाह दी कि अपने सपनों के आधार पर कॅरिअर चुनें। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं देना चाहिए। टीआरपी के पीछे न भागें। अभिभावक बच्चों पर दबाव न डालें। इला ने कहा कि लखनऊ से मेरा गहरा लगाव है। मैंने यहां कई शो किए हैं। अब लखनऊ काफी बदला है। इला अरुण का स्वागत वाइस चेयरपर्सन अंजलि जयपुरिया ने किया। निदेशक महक जयपुरिया ने बताया कि क्रेसेंडो में 26 जयपुरिया स्कूलों के 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसमें सर्वश्रेष्ठ चयनित 650 बच्चे ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए। अगला चरण 2020 में 7-8 अगस्त को होगा।