फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIT-JEE: Shreyas from Lucknow topped UP, scored 100 percentile marks; this was the kind of study

आईआईटी-जेईई: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, हासिल किए 100 परसेंटाइल अंक; इस तरह की थी पढ़ाई

Wed, 12 Feb 2025 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Feb 2025 08:22 AM IST
सार

IIT JEE Result: आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन का परिणाम मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया। लखनऊ के श्रेयस लोहिया ने यूपी टॉप किया है। 

विज्ञापन
IIT-JEE: Shreyas from Lucknow topped UP, scored 100 percentile marks; this was the kind of study
माता-पिता के साथ श्रेयस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 देश भर के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन का परिणाम मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया। इसमें लखनऊ के श्रेयस लोहिया ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल कर राज्य स्तर पर टॉप किया है, जबकि लखनऊ में गोमतीनगर के रहने वाले अथर्व ने 95.95 परसेंटाइल अंक हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया। एनटीए की ओर से जारी परिणाम में देश भर में 14 अभ्यर्थियों ने जेईई मेन में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इसमें राजस्थान से पांच और उत्तर प्रदेश से दो अभ्यर्थी हैं। जबकि बाकी अन्य दूसरे राज्यों से हैं। जेईई मेन का आयोजन 22 से 30 जनवरी के बीच किया गया था। अब एडवांस की परीक्षा मई में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


टाइम टेबल बनाकर की पढ़ाई
अभी मैं बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। जेईई मेन के दौरान हर दिन 16 से 18 घंटे पढ़ाई की। उसका परिणाम ये रहा कि 100 परसेंटाइल अंक मिले। समय का सदुपयोग किया। स्कूल के बाद घर में टाइम टेबल के मुताबिक, पढ़ाई करता था। आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहता हूं। मेंस के बाद अब मेरा लक्ष्य एडवांस है, जिसके लिए अलग स्ट्रैटजी से पढ़ाई कर रहा हूं। मेरे पिता गजेंद्र लोहिया भी दुग्ध संघ में इंजीनियर हैं, जबकि भाई आईआईटी रुड़की से बीटेक कर रहा है।- श्रेयस लोहिया, 100 परसेंटाइल
विज्ञापन


घंटों के बजाय चैप्टर तय किए
अपनी मेन परीक्षा में घड़ी घंटों को गिनने के बजाय विषयवार चैप्टर पढ़े। इससे समय का बोझ नहीं हुआ और सभी चीजें कवर भी हुईं। परिणाम संतोषजनक है। अब एडवांस के लिए तैयारी करने के साथ ही इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। पिता जयंत कुमार और मां सीमा गुप्ता व्यवसायी हैं। देश की टॉप छह आईआईटी में दाखिला पाने का सपना है।- अथर्व गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed