{"_id":"5a0c3a214f1c1b7a548bd0b2","slug":"iim-student-sohan-mukherjee-found-hanging-in-his-hostel-room-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल के कमरे में लटकता मिला आईआईएम छात्र का शव, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल के कमरे में लटकता मिला आईआईएम छात्र का शव, मामले की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Nov 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) छात्र सोहन मुखर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार शाम उसका शव हॉस्टल में अपने कमरे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पाकर मड़ियांव इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोहन कोलकाता में जोधपुर कॉलोनी का रहने वाला था। वह आईआईएम लखनऊ से एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शाम करीब पांच बजे आईआईएम प्रबंधन ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी। बकौल इंस्पेक्टर, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोहन के कमरे में दरवाजे खुले हुए थे।
विज्ञापन
आईआईएम प्रबंधन ने सोहन के पिता निहरेंदु मुखर्जी को सूचना दे दी है। वह कोलकाता से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। सोहन के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छानबीन के लिए उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और डायरी जब्त की गई है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर कमरे की छानबीन कराई गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल बना गया है। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि सोहन ने खुदकुशी की या उसके साथ कोई साजिश की गई है, इस बारे में छानबीन की जा रही है। अगर उसने खुदकुशी की है तो उसकी वजह क्या है? यह पता लगाया जा रहा है।