{"_id":"6926f0f23241947a870912c2","slug":"iim-lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1488982-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आयुषी और सतीश को मिली आईआईएम लखनऊ की मूनशॉट फेलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आयुषी और सतीश को मिली आईआईएम लखनऊ की मूनशॉट फेलोशिप
विज्ञापन
आयुषी और सतीश को मिली आईआईएम लखनऊ की मूनशॉट फेलोशिप
भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ से पीएचडी कर रहे आयुषी सिंह और सतीश कुमार को मूनशॉट फेलोशिप प्रदान की गई है। यह फेलोशिप संस्थान के पीजीपी 1999 बैच की ओर से पीएचडी कर रहे विद्यार्थियों को दी जा रही है।
आईआईएम लखनऊ में प्रबंधन में डॉक्टरेट कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि यह आयुषी सिंह संचालन एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और सतीश कुमार रणनीतिक प्रबंधन में शोध कर रहे हैं। इस फेलोशिप के ये दोनों पहले प्राप्तकर्ता घोषित किए गए हैं। फेलोशिप के अलावा अनुदान में शोधपत्र लेखन के लिए एक लाख रुपये और शैक्षणिक यात्रा के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता ने फेलोशिप हासिल करने पर दोनों शोधार्थियों को बधाई दी है।