फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIA conference in lucknow.

'ओडीओपी' से दो करोड़ रोजगार देगी यूपी सरकार, छोटे व मझोले उद्योगों को होगा फायदा

Wed, 11 Jul 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jul 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
IIA conference in lucknow.
महासम्मेलन में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक उद्यमी से जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की, जिससे उन्हें केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही एमएसएमई सेक्टर को आगे बढ़ने में हरसंभव मदद का वादा करते हुए कहा कि ‘एक जिला-एक उत्पाद योजना’ (ओडीओपी) से प्रदेश में रोजगार के दो करोड़ अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश उद्यमी महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद देश में यूपी का विशिष्ट स्थान है। प्रदेश सरकार यहां एमएसएमई सेक्टर के विकास के लिए कई नीतियां लाई है।
विज्ञापन


अगले महीने सरकार ‘एक जिला-एक उत्पाद योजना’ के तहत विराट सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसके लिए जहां बजट में पर्याप्त राशि की व्यवस्था की गई है, वहीं इससे दो करोड़ लोगों को स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्च-2017 में जब सत्ता संभाली थी, तब यूपी से उद्योग पलायन के मूड में थे। सैमसंग, एलजी और टीसीएस ने यहां से जाने का इरादा जाहिर किया था। विगत एक वर्ष में माहौल एकदम बदल गया है। उद्यमी भी कह रहे हैं कि गुंडा टैक्स बंद हो गया है। गोलियों का मुंह अपराधियों की तरफ हो गया है। विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यही वजह है कि जो लोग औद्योगीकरण का विरोधी रहे हैं, वे भी अब विकास की बात कर रहे हैं।

हर तीन महीने पर होंगे उद्योग से जुड़े आयोजन

IIA conference in lucknow.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमिपूजन होगा। ये प्रस्ताव फरवरी में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में आए थे। भविष्य में हर तीन महीने पर इस तरह के आयोजन होंगे।

सीएम ने कहा कि यूपी में एमएसएमई सेक्टर के विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिला और मंडल स्तर पर उद्योग बंधु की बैठकें हर महीने करने के निर्देश दे दिए गए हैं। राज्यस्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक भी हर तिमाही पर की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक उद्यमी को जीएसटी के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। अगर वे इसके दायरे में नहीं आते हैं तो रिटर्न फाइल करते समय इसका जिक्र कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से जीएसटी रिटर्न की कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदेश में इस प्रक्रिया के शुरू होने में थोड़ी देर हुई।

साफ वातावरण के लिए प्लास्टिक पर बैन जरूरी

IIA conference in lucknow.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्लास्टिक के उत्पादों से न सिर्फ कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो रही हैं, बल्कि इससे जलभराव की समस्या भी पैदा हो रही हैं। इसलिए उद्यमी पॉलीथिन बैन करने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के कारण सीवर और ड्रेनेज चोक हो जाते हैं। हम सफाई कर्मियों को दोष देते हैं, पर यह नहीं देखते कि इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं।

शोध रिपोर्ट कहती हैं कि प्लास्टिक के बर्तनों में खाद्य पदार्थ के सेवन से कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। हमें प्लास्टिक के विकल्प तलाशने होंगे। स्थायी विकास, साफ व स्वास्थ्यप्रद पर्यावरण के लिए प्लास्टिक पर बैन लगाना जरूरी है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार निवेश के अनुकूल माहौल तैयार कर रही है। डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की ओर बढ़ रहे हैं। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे।

दुनिया भर में बिकेंगे यूपी के एमएसएमई उत्पाद : मुख्य सचिव

IIA conference in lucknow.

मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि यूपी के एमएसएमई सेक्टर में तैयार उत्पाद पूरी दुनिया में बिकेंगे। इसके लिए जल्द ही सरकार ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से समझौता करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने यूपी को औद्योगिक सुधार के मामले में देश में नंबर एक पर बताया है। मुख्य सचिव ने कहा कि वे प्रत्येक स्तर पर होने वाली उद्योग बंधुओं की बैठक की खुद समीक्षा करते हैं। प्रदेश में उद्योगों के लिए लैंड बैंक बनाया जा रहा है।

सितंबर-अक्तूबर तक डिफेंस कॉरिडोर भी मूर्त रूप लेने लगेगा। बुंदेलखंड में सिंचाई सुविधाओं के विकास में इस्राइल सरकार मदद देगी। इसके लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed