{"_id":"583069614f1c1bcc5e8fe5b3","slug":"ig-navneet-sikera-filed-a-fir-against-former-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी नवनीत सिकेरा ने दरोगा के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी नवनीत सिकेरा ने दरोगा के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Nov 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
आईजी नवनीत सिकेरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीमेन पॉवर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा ने विभूतिखंड के पूर्व एसओ देवेंद्र दुबे के खिलाफ मानहानि, गाली-गलौज और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
देवेंद्र दुबे ने एक साल पहले गाजीपुर थाने में तैनाती के दौरान गोमतीनगर के तत्कालीन एसओ श्याम बाबू शुक्ला से सीयूजी नंबर पर बातचीत के दौरान आईजी के लिए अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन
तत्कालीन एसएसपी राजेश पांडेय ने एसओ को लाइन हाजिर कर तत्कालीन एएसपी ट्रांस गोमती मनीराम यादव को जांच के आदेश दिए थे।
हालांकि, एसओ ने मामला मैनेज कराकर जांच ट्रिब्यूनल में ट्रांसफर करा दी और वहां इस प्रकरण को रफा-दफा करा दिया।
महकमे से देवेंद्र दुबे के खिलाफ कोई कार्रवाई न होते देख अब आईजी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।