फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you want unadulterated and desi tasting jaggery then come to Sugarcane Institute

Lucknow News: मिलावटरहित व देसी स्वाद वाला गुड़ चाहिए तो गन्ना संस्थान आइए

Fri, 30 Jan 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
If you want unadulterated and desi tasting jaggery then come to Sugarcane Institute
लखनऊ। अगर आप मिलावटरहित और देसी स्वाद वाला गुड़ तलाश रहे हैं, तो राष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) आपके लिए बेहतरीन विकल्प लेकर आया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि संस्थान में तैयार किया गया यह गुड़ पूरी तरह बिना केमिकल के इस्तेमाल के बनाया जा रहा है, जिसमें न तो कोई रंग मिलाया गया है और न ही कोई संरक्षक पदार्थ। इसलिए इसका रंग, खुशबू और स्वाद सौ फीसदी प्राकृतिक है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि यह गुड़ आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक और पारंपरिक विधि के मेल से तैयार किया गया है, जिससे इसमें गन्ने के पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। यही वजह है कि यह गुड़ न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन


गुड़ की कीमत 100 रुपये प्रति किलो रखी गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इसे 250 ग्राम की ब्रिक पैकिंग में उपलब्ध कराया गया है। घर ले जाने के बाद इसके टुकड़े करने की भी जरूरत नहीं है। बिक्री का समय संस्थान के कर्मचारियों के लिए सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और आम नागरिकों के लिए दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक तय किया गया है। बिक्री संस्थान के मुख्य गेट के पास की जा रही है। संस्थान के अनुसार, आने वाले समय में सिरका समेत कुछ अन्य गन्ना उत्पादों को भी आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed