फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you join the course, road safety will improve

Lucknow News: कोर्स में शामिल हो सड़क सुरक्षा तो आएगा सुधार

Thu, 21 Aug 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
If you join the course, road safety will improve
कार्यशाला में उप​स्थित विशेषज्ञ।
लखनऊ। लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शून्य मृत्युदर की ओर: सड़क सुरक्षा और शहरी यातायात प्रबंधन का रूपांतरण विषय पर बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने कहा कि सीबीएसई व आईसीएसई में कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षा दी जाए। इससे सड़क सुरक्षा की दिशा में व्यापक सुधार आएगा।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण सरल है। हम डिजिटल सेवाओं, डाटा एनालिटिक्स और लक्षित प्रवर्तन से सड़क सुरक्षा और परिवहन प्रणाली को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। इससे प्रदेश में जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख जन सुविधा केंद्रों से 45 फेसलेस सेवाएं शुरू की कई हैं, जिससे लोगों का समय बच रहा है। साइबर सिक्योर फेसलेस लर्निंग लाइसेंस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर चालान की सूचना देने की व्यवस्था की जा रही है। 151 हेल्पलाइन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस का प्रस्ताव भी भेजा गया है। एआई की मदद से सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलत चालान निरस्त करने की प्रणाली, व्हाट्सएप पर चालान भुगतान का रिमाइंडर, गोल्डन ऑवर प्लेटफॉर्म, गति प्रबंधन, दुर्घटना विश्लेषण और सुरक्षित कॉरिडोर की दिशा में काम किया जा रहा है।


सेवानिवृत्त आईपीएस राजेश पांडेय ने बताया कि एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण हाईवे पर चालकों की नींद और आंख झपकने की स्थिति पहचानने के लिए एआई आधारित प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट चला रहा है। इससे हादसों को रोका जा सकेगा। कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंग नाथ पांडे, एपेक्स ट्रॉमा सेंटर केजीएमयू के आईसीयू प्रभारी डॉ. प्रतीक सिंह और पूर्व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडे ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed