फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you experience chest pain or anxiety, go to the hospital immediately

Lucknow News: सीने में दर्द, घबराहट हो तो तत्काल पहुंचें अस्पताल

Fri, 19 Dec 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
If you experience chest pain or anxiety, go to the hospital immediately
लखनऊ। सीने में दर्द व घबराहट हो, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो और यह जबड़े की ओर या हाथ की तरफ जा रहा है तो एंजाइना हो सकता है। इस स्थिति में पीड़ित को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। आलमबाग के चंदरनगर स्थित 50 बेड हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को स्टेमी प्रोग्राम को लेकर आयोजित कार्यशाला में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

डॉ. आनंद ने बताया कि चिकित्सालयों में डॉक्टर ईसीजी निकालकर उसे स्टेमी पोर्टल पर भेजते हैं। यह पोर्टल केजीएमयू के हृदय रोग विभाग से जुड़ा है, जिससे तुरंत जवाब आ जाता है कि दिल का दौरा पड़ा है या नहीं। यदि ऐसा होता है तो तत्काल दवाएं देते हैं। ब्लॉकेज ठीक करने के लिए इंजेक्शन टेनेक्टप्लेस दिया जाता है। इससे खून का थक्का तत्काल गल जाता है और रुकी खून की सप्लाई शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


वैसे तो यह इंजेक्शन बहुत महंगा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त उपलब्ध है। इस इंजेक्शन के लगने के एक मिनट में सीने में दर्द से राहत के साथ अस्पताल को आगे के इलाज के लिए समय भी मिल जाता है। चिकित्सालय में यह इंजेक्शन देकर कई मरीजों की जान बचाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed