फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If we want to understand the Sangh, we must understand the lives of its ascetic volunteers

Lucknow News: संघ को समझना है तो उसके तपस्वी स्वयंसेवकों के जीवन को समझना होगा

Mon, 24 Nov 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
If we want to understand the Sangh, we must understand the lives of its ascetic volunteers
लोकनीति के कार्यक्रम में मंच पर एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजीत शासनी, संघ के वरिष्ठ प्रचारक राम मा
लखनऊ। लोकनीति संस्था की ओर से रविवार को एनबीआरआई के सभागार में चतुर्थ नानाजी देशमुख स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। ‘संघ@100 : समग्र विकास चिंतन’ विषय पर हुए व्याख्यान में एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजित शासनी मुख्य अतिथि और पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रचारक व लेखक राम माधव ने संघ के साै वर्ष के सफर को अद्वितीय बताते हुए कहा कि संघ को समझने के लिए उसके तपस्वी स्वयंसेवकों के जीवन को समझना होगा। आज संघ वटवृक्ष की तरह देश के विकास में योगदान दे रहा है और 140 करोड़ नागरिकों के बीच जनजागरण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से किए जा रहे ‘’पंच परिवर्तन’’- स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सामाजिक परिवर्तन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन दीप नारायण पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम

में लोकनीति निदेशक सत्येंद्र त्रिपाठी, विधायक प्रेम सागर पटेल, औधेंद्र पांडेय, कुंवर अभिषेक प्रताप, कैप्टन सुभाष ओझा समेत बड़ी संख्या में लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed