फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If they had spent 200 rupees, Fahad's life could have been saved

Lucknow News: 200 रुपये खर्च कर देते तो बच जाता फहद की जान

Mon, 28 Jul 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
If they had spent 200 rupees, Fahad's life could have been saved
फहद की मौत।
लखनऊ। शंकरपुरी कॉलोनी के पार्क में ट्रांसफार्मर पेटी के यार्ड में गेट की जाली काफी समय से टूटी थी। बिजली निगम को जाली लगाने के लिए महज 200 रुपये ही खर्च करने थे। स्थानीय लोगों का आरोप कि डेढ़ माह से वह इस जाली विहीन गेट को सही करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मियों की लापरवाही की कीमत फहद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन

सलमा आबिया, अब्दुल लतीफ, अब्दुल कलाम, मो. अतीक, युनूस रेहान ने बताया कि कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर व पेटी पर खास जान पहचान वाले कर्मचारी काम करने आते हैं। उनसे कई बार टूटे गेट को सही कराने, कटे-पिटे तारों पर टेपिंग करने, अर्थ वायर को दुरुस्त करने की मांग की गई थी। सुनवाई न होने पर एक बार पत्र भी लिखा गया था। ऐसे में सवाल कि जब हादसे का अंदेशा जताते हुए कर्मचारियों से टूटी जाली को सही कराने की मांग की गई थी, फिर भी समस्या की अनदेखी क्यों हुई। लोगों का कहना कि कर्मचारी जब भी बंद बिजली को चालू करने आते हैं, तब-तब तारों को बेतरतीब फैलाकर चले जाते। तारों को व्यवस्थित करने के लिए भी कई बार कहा गया, लेकिन इस मामले में भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

20 मवेशियों की हो चुकी मौत

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनके इलाके में एक साल के भीतर खुले गेट व कटे तारों और पोल में उतरे करंट से 20 मवेशियों की मौत हो चुकी है। करीब 10 बकरियां, 8 कुत्ते व 2 गाय अपनी जान गंवा चुके हैं। बारिश होने पर पोल व अर्थिंग के तारों में करंट उतर आता है। कई बार राहगीर भी झटके खा चुके हैं। इन मवेशियों की मौत के लिए भी बिजली निगम के कर्मचारी ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसे के काम का पार्क
शंकरपुरी कॉलोनी का पार्क हर किसे के काम का है। यहां पर रोज के कमाने-खाने वाले रहते हैं। इनकी कमाई का जरिया ऑटो व वैन संचालन है। पार्क के एक कोने में बिजली आपूर्ति का सिस्टम और किनारे-किनारे वाहन खड़े होते हैं। बीच में जो जगह बचती हैं, उसमें बच्चे खेलते हैं।

फहद की मौत।

फहद की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed