फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If there is no gas, there is wood and coal.

Lucknow News: गैस न सही, लकड़ी और कोयला तो है

Wed, 18 Mar 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
If there is no gas, there is wood and coal.
लखनऊ विश्वविद्यालय।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों के मेस में गुणवत्तापूर्ण भोजन निर्बाध रूप से मिलता रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए कुलपति प्रो. जेपी. सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में कुलपति ने निर्देश दिया कि गैस संकट के बावजूद छात्रों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए। मुख्य प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि लकड़ी, कोयले की भट्ठी आदि वैकल्पिक साधनों से सभी छात्रावासों के मेस में भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में हॉस्टलों के शौचालय, कमरों में सीलन और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही छोटे मरम्मत कार्यों के लिए प्रोवोस्ट को सीधे कार्य अधीक्षक को व्हाट्सएप से सूचित करने की व्यवस्था करने को कहा गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय कर्मियों की लापरवाही और बिना सूचना अनुपस्थिति पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में कुल सचिव डाॅ. भावना मिश्रा, कार्य अधीक्षक डाॅ. श्यामलेश तिवारी, प्रो. ओएन उपाध्याय समेत सभी छात्रावासों के प्रोवोस्ट माैजूद रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को लिखा पत्र

लविवि के चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मेस में गैस की सप्लाई के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। अभी लगभग सभी दो हजार बच्चों के लिए रोजाना कोयले की भट्ठी पर खाना पक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 प्रतिशत उपस्थिति पर ही मिलेगा छात्रावास

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगले सत्र में जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होगी, छात्रावास आवंटन में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। यह भी निर्णय लिया गया कि स्थानीय निवासियों को छात्रावास आवंटित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed