फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If the sewer line is not cleaned, the company's payment will be cut

Lucknow News: सीवर लाइन की सफाई नहीं, कंपनी के भुगतान में होगी कटौती

Fri, 16 May 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
If the sewer line is not cleaned, the company's payment will be cut
लखनऊ। सीवर लाइन की सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। जानकीपुरम विस्तार और गोमतीनगर इलाके में सफाई न होने की वजह से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। ये जानकारी जनप्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को डीएम विशाख अय्यर के साथ हुई बैठक में दी।
विज्ञापन





डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर नगर निगम और संबंधित एसीएम की टीम गठित कर सुएज इंडिया कंपनी के कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा है कि खामियां होने पर तत्काल उनके भुगतान में कटौती की जाए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहरी व विस्तारित क्षेत्र में सीवर लाइन के मिसिंग लिंक को कनेक्ट कराया जाए। इस पर डीएम ने जल निगम के अफसरों को इसकी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम ने अफसरों से कहा कि बारिश के मौसम से पहले नालों की सफाई जरूर करवा लें। बैठक में सांसद राजनाथ सिंह के सलाहकार दिवाकर त्रिपाठी, प्रतिनिधि राघवेंद्र शुक्ला, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक अमरेश कुमार रावत, सीडीओ अजय जैन, नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर निगम, जल निगम, सेतु निगम, डूडा, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में हैदर कैनाल एसटीपी की समीक्षा की गई। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि एसटीपी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। भरवारा एसटीपी की क्षमता भी 75 से 120 एमएलडी करने व बसंतकुंज में 120 एमएलडी का नया एसटीपी बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही कार्य शुरू हो जाएगा। जल निगम और जल जीवन मिशन योजनाओं की समीक्षा में सामने आया कि जमीन न होने की वजह से योजनाएं रुकी हुई हैं। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed