फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If the room hadn't been locked, he would have killed the other daughter and the granddaughter as well

Lucknow News: कमरा न बंद होता तो दूसरी बेटी, नातिन को भी मार देता

Sat, 10 Oct 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
If the room hadn't been locked, he would have killed the other daughter and the granddaughter as well
आरोपी रवींद्र शंकर।
लखनऊ। कृष्णानगर के भोलाखेड़ा निवासी होमगार्ड रवींद्र शंकर पत्नी श्यामा दुलारी और बेटी पूजा के अलावा दूसरे कमरे में सो रही दूसरी बेटी प्रिया और नातिन काव्या की भी हत्या करना चाहता था। गनीमत रही कि प्रिया के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिससे दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रवींद्र शंकर ने कबूला कि वह पूरे परिवार को मारना चाहता था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि रवींद्र और उसकी पत्नी श्यामा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी। अगस्त 2025 में श्यामा घर से जेवरात लेकर चली गई थीं। इस पर रवींद्र शंकर ने कृष्णानगर थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 10-12 दिन बाद श्यामा लौट आई थीं।
विज्ञापन


एक दूसरे पर फेंकते थे बर्तन
मोहल्लेवालों से बातचीत में पुलिस को पता चला कि रवींद्र और श्यामा के बीच रोजाना झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे पर बर्तन फेंकते थे। उनके बीच दूरियां इतनी बढ़ गई थीं कि वे साथ में खाना तक नहीं खाते थे। पहली मंजिल पर बने कमरे में दोनों अलग-अलग सोते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे और बहू को खाने पर बुलाया था
रवींद्र के बेटे विनय ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बेटे के साथ एक साल से पारा में रह रहा है। परिवार से अलग रहने की वजह उसने पारिवारिक कलह बताई। एडीसीपी ने बताया कि विनय के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम पिता ने फोन कर उसे रात का खाना साथ खाने के लिए बुलाया था। इस पर विनय पत्नी और बेटे के साथ पिता के घर पहुंचा था। विनय ने बताया कि जब वह घर पहुंचा, उस समय भी मां और पिता के बीच विवाद चल रहा था। खाना खाने के बाद वह पत्नी और बेटे के साथ अपने घर लौट आया।



बेटी का युवक से बातचीत करना नहीं था पसंद
एडीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि रवींद्र की बेटी पूजा की पहली शादी वर्ष 2017 में हुई थी। पहले पति से उसकी बेटी काव्या है। तलाक के बाद पूजा ने वर्ष 2022 में दूसरी शादी की लेकिन दूसरे पति से भी तलाक हो गया। अभी पूजा एक युवक से फोन पर बातचीत करती थी। रवींद्र को यह पसंद नहीं था। उसने पूजा को कई बार युवक से बातचीत करने से मना भी किया। पूजा उस युवक से शादी करना चाहती थी। पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

आरोपी रवींद्र शंकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed