फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If the crowd of candidates increases then special train will run

Lucknow News: अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ी तो चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 17 Feb 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
If the crowd of candidates increases then special train will run
रायबरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा 17 एवं 18 फरवरी को होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए दोनों दिन बाहरी जिलों से अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। इसीलिए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। भीड़ नियंत्रित रखने के लिए सिविल पुलिस की तैनाती कर दी गई है। ट्रेनों के आवागमन में कोई असुविधा न हो और सभी लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें, इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी भी मुस्तैद रहेगी। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ी और जरूरत पड़ी तो स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा सकती है।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार और रविवार को दो पालियों में होगी। हर पाली में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थी ट्रेनों से ही यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पहले से आने वाले अभ्यर्थी स्टेशन पर ही डेरा डाल देते हैं। इसलिए भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सिविल पुलिस भी तैनात कर दी गई है जो शनिवार सुबह पांच बजे से रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों और आम यात्रियों को परेशानी न हों, इसका ध्यान रखा जाएगा। ट्रेन में असुरक्षित यात्रा न कर सकें, इसके लिए समझाते रहेंगे। किस रूट की कौन सी ट्रेन कब आएगी, इस बारे में बताया जाता रहेगा। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की जा सकती है।


स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन कुमार का कहना है कि अभ्यर्थी किन-किन जिलों से आएंगे, इस बारे में जानकारी नहीं है। इसीलिए स्पेशल ट्रेन चलाने का पहले से कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। फिलहाल दो ट्रेनें तैयार कर ली गई हैं ताकि अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने और जरूरत पड़ने पर उन्हें चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed