{"_id":"64f5d96650737a34e5037934","slug":"if-savita-singh-is-honored-then-many-teachers-will-become-witnesses-raebareli-news-c-101-1-slko1034-3585-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सविता सिंह होंगी सम्मानित तो कई शिक्षक बनेंगे गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सविता सिंह होंगी सम्मानित तो कई शिक्षक बनेंगे गवाह
Mon, 04 Sep 2023 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Sep 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के 18 अध्यापक
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। लखनऊ के लोक भवन में 5 सितंबर को राज्य अध्यापक पुरस्कार से प्रदेश भर के चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों के साथ ही कई जिलों के अन्य शिक्षकों को भी बुलाया गया है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के नामित शिक्षकों की सूची जारी की है, जिसमें रायबरेली के 18 शिक्षक शामिल हैं। ये सभी लोग लखनऊ के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 के लिए हर जिले से एक शिक्षक का चयन हुआ है, जिसमें रायबरेली से सतांव विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरगंज की शिक्षिका सविता सिंह चयनित हुई हैं। लखनऊ के लोक भवन में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कौवाडीह के सुजीत शर्मा, मैनाहार कटरा के वेदप्रकाश शुक्ला, पूरे नान्ही के शिव कुमार दीक्षित, सरायं मानिक के रवि प्रताप, टिकरिया के सर्वेश कुमार, रूपखेड़ा के अखिलेंद्र प्रताप, सान्हू कुआं की दीपिका सिंह, बरौडी के अंकुर मिश्रा, बेहटा कला की अंकिता सिंह, खानापुर की शुभा सिंह, कसेहटी के वीरेंद्र सैनी, पूरे बाबा के गौरव कुमार, गौवा बाजार के मो. वसीम, रामबाग की प्रियंका तिवारी, दहिगवां के केके पांडेय, माधवपुर सुल्तान के उमेश गुप्ता को भी बुलाया गया है।
इनसेट
बीआरसी व विद्यालयों में होगा सजीव प्रसारण
रायबरेली। लखनऊ के लोक भवन में 5 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ब्लाक संसाधन केंद्रों और सभी परिषदीय विद्यालयों में कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मान समारोह में स्मार्ट क्लास सेटअप, आईसीटी लैब, टेबलेट वितरण का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे। बीएसए ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी है। (संवाद)
विज्ञापन
इनसेट
पुरस्कार के लिए आवेदन कल से
रायबरेली। शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन वेबसाइट विकसित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि 6 सितंबर से 25 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने सभी माध्यमिक विद्यालयों को पत्र भेजते हुए कहा है कि इस बारे में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को बताएं। शिक्षकों के आवेदन की डाउनलोड प्रति सभी संलग्नकों के साथ डीआईओएस कार्यालय में समय से उपलब्ध कराएं। (संवाद)