फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If bone injury hurts for a long time then be alert

Lucknow News: लंबे समय तक दर्द करे हड्डी की चोट तो हो जाएं सतर्क

Mon, 18 Nov 2024 03:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
If bone injury hurts for a long time then be alert

विज्ञापन
लखनऊ। हड्डी में लगी चोट कई साल दर्द करती रहे तो हड्डी का कैंसर हो सकता है। यह बात केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार ने कही। वे रविवार को हड्डी रोग विभाग व लखनऊ आर्थोपेडिक सोसायटी की तरफ से आयोजित ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी मास्टर क्लास में बोल रहे थे।

केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि ओपीडी में हड्डी की गांठ वाली जगह पर ट्यूमर विकसित होने वाले मरीजों बताते हैं कि उन्होंने गांठ को हड्डी जुड़ने का संकेत लिया था। कई ऐसे मरीज भी आते हैं जो झोलाछाप के चक्कर में पड़कर हड्डी को नुकसान पहुंचा लेते हैं। रेडियोथेरेपी विभाग के प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि हड्डियों के कैंसर का शुरूआती इलाज सर्जरी व कीमोथेरेपी है। सर्जरी न होने पर रेडिएशन दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक प्रो. आशीष गुलिया, एम्स गोरखपुर के निदेशक प्रो. अजय सिंह, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट प्रो. सीमा गुलिया, नई दिल्ली से डॉ. अक्षय तिवारी और डॉ. ब्रजेश नंदन, मोहाली से डॉ. जगनदीप एस विर्क, कोयंबटूर से डॉ. राजभास्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा बोन बैंक



डॉ. कुमार शांतनु ने बताया कि जल्द ही केजीएमयू में प्रदेश का पहला बोन बैंक शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को दूसरे स्थान की हड्डी काटकर नहीं लगानी होगी। इस बोन बैंक की वजह से मरीजों की नष्ट हुई हड्डी के स्थान पर नई हड्डी लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed