फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If a child repeatedly repeats the same thing, be alert.

Lucknow News: बच्चा बार-बार एक ही बात दोहराए तो सतर्क हो जाएं

Fri, 03 Apr 2026 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
If a child repeatedly repeats the same thing, be alert.
बलरामपुर अस्पताल में ऑटिज्म दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। स्वयं
लखनऊ। ऑटिज्म के लक्षण बचपन में ही दिखाई देने लगते हैं। बच्चे का नाम बुलाने पर प्रतिक्रिया नहीं देता है। आंखों में संपर्क से बचता है। बोलने में देरी, बार-बार एक ही बात दोहराता है। ये लक्षण नजर आएं तो परिजनों को सतर्क हो जाना चाहिए। समय पर जांच व इलाज से बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। यह जानकारी बलरामपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने दी। बृहस्पतिवार को बलरामपुर अस्पताल में ऑटिज्म जागरूकता दिवस कार्यक्रम में बोल रही थी।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. कविता आर्या ने कहा कि ऑटिज्म का पूर्ण इलाज नहीं है। समय पर पहचान और प्रारंभिक हस्तक्षेप से बच्चे के व्यवहार आदि में सुधार संभव है। नियमित थेरेपी, विशेष शिक्षा और परिवार के सहयोग से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि आटिज्म पीड़ित बच्चे बोलने में देरी करते हैं। कई बार बच्चे बिलकुल भी बोल नहीं पाते हैं। दूसरों के साथ खेलने या घुलने-मिलने में दिलचस्पी कम दिखाते हैं। रोजमर्रा की दिनचर्या में बदलाव से चिड़चिड़ापन या गुस्सा करते हैं।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम हुआ

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर सीतापुर-हरदोई रोड स्थित निजी संस्थान में द होप फाउंडेशन के सहयोग से एचसीओपी सेमिनार हॉल में ''समझो, पहचानो, बदलो'' जागरूकता कार्यक्रम एवं नि:शुल्क डेवलपमेंट असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने समाज में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (न्यूरोडाइवर्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने, विकास संबंधी विलंब की समय रहते पहचान करने और व्यवहार, भाषा एवं सीखने से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विचार रखे। साथ ही ऐसे बच्चों के सर्वांगीण विकास में फार्मेसी की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed