{"_id":"682b930167c63c09f60c7282","slug":"ict-lab-established-in-basic-vidyalaya-hasanpur-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1211729-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेसिक विद्यालय हसनपुर में आईसीटी लैब स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेसिक विद्यालय हसनपुर में आईसीटी लैब स्थापित
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नगराम के हसनपुर कनेरी बेसिक विद्यालय में आईसीटी लैब की स्थापना की गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका आरती कुरील ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक कक्षाएं चलती हैं, जिनमें 107 बच्चे नामांकित हैं। यहां स्मार्ट क्लास और विज्ञान लैब न होने से बच्चे प्रैक्टिकल नहीं कर पाते थे। पंचायत के सहयोग से कायाकल्प योजना में विद्यालय का सुंदरीकरण किया गया है।