फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICSE Board toppers in Lucknow.

तीन होनहारों ने देश में लखनऊ का नाम किया रोशन

Mon, 18 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
ICSE Board toppers in Lucknow.

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिशन (सीआईएससीई) के सोमवार को जारी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिशन (आईसीएसई (10वीं)) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी (12वीं)) के परिणामों में लखनऊ के होनहारों ने देशभर में नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


आईएससी में श्रेया श्रीवास्तव और प्रज्ञा मिश्रा ने 99.25 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, आईसीएसई में तथागत भाटिया ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए लखनऊवासियों को गौरवान्वित होने का मौका दिया।
विज्ञापन


लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेंट जोजफ, सेंट फ्रांसिस, ला-मार्टीनियर गर्ल्स व ब्वॉयज, स्प्रिंग डेल, स्कॉलर्स होम, क्राइस्ट चर्च, एसकेडी सहित शहर के कई स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 90 प्रतिशत छोड़िए 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या भी सैकड़ों में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

97 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण

ICSE Board toppers in Lucknow.

आईएससी परिणामों में देशभर में तृतीय स्थान हासिल करने वाली श्रेया और प्रज्ञा दोनों ही सीएमएस महानगर की छात्राएं हैं जबकि आईसीएसई में दूसरे स्थान पर रहे तथागत भाटिया जयपुरिया स्कूल के छात्र हैं।

आईएससी में लखनऊ से 12,140 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 97 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इन परिणामों में खास बात है कि बड़ी संख्या में बच्चों ने 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं।

वहीं, दूसरी ओर आईसीएसई में 8,538 विद्यार्थी शरीक हुए, जिनमें से 98 प्रतिशत से अधिक पास हुए। इस बार 10वीं में 12वीं के के मुकाबले शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा रही। अधिकतर विद्यार्थियों ने मैथ्स और इंग्लिश में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

लखनऊ का फैक्ट फाइल

कक्षा--स्टूडेंट्स--पास प्रतिशत
10वीं--8,538--98
12वीं--12,140--97

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed