फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IND vs ENG 2023 World Cup India Squad Spinners Chance to Play against England Ekana Stadium News in Hindi

IND vs ENG Match: स्टेडियम के बाहर जाम में फंसी एंबुलेंस, मैच देखने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

Sun, 29 Oct 2023 06:36 PM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ
अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Oct 2023 06:36 PM IST
सार

World Cup IND vs ENG Squad Today : भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्डकप का अहम मैच आज इकाना स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जा रहा है। 

विज्ञापन
IND vs ENG 2023 World Cup India Squad Spinners Chance to Play against England Ekana Stadium News in Hindi
इकाना स्टेडियम में मैच। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इकाना स्टेडियम के बाहर शहीद पथ पर मैच शुरू होने के बाद लंबा जाम लग गया। कमता की तरफ से कानपुर की ओर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। खास बात यह रही कि इतने बंदोबस्त के बाद भी कोई भी पुलिस या ट्रैफिक का सिपाही एंबुलेंस को जाम से बाहर निकालने के लिए नहीं आया। लोगों ने अपनी गाड़ियों को आगे-पीछे करके कार के लिए रास्ता बनाया। 

विज्ञापन


अखिलेश गए मैच देखने

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इकाना स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सपा के कई नेता भी रहे। 

अखिलेश ने किया ट्वीट 
सपा ने लखनऊ में सिर्फ़ ये स्टेडियम ही नहीं बनाया है बल्कि लखनऊ के लोगों के लिए आय और व्यवसाय बढ़ाने का एक और नया रास्ता खोला है। इससे अप्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के लाखों अवसर पैदा हुए हैं, खेल-पर्यटन को नया बढ़ावा मिला है। होटल भरे हुए हैं, टैक्सी और खानपान के बिज़नेस के साथ-साथ लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी के सभी बाज़ार गुलज़ार हैं। साथ ही लखनऊ की तहज़ीब से पर्यटक दो-चार हो रहे हैं और इकाना स्टेडियम की ख़ूबसूरती देखकर लोग कह रहे हैं : मुस्कुराइए कि आप इकाना में है!

विज्ञापन


229 रनों पर सिमटी भारतीय पारी 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 40 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल नौ रन बनाकर, विराट कोहली खाता खोले बिना और श्रेयस अय्यर चार रन बनाकर आउट हुए। विश्व कप के इतिहास में पहली बार कोहली खाता नहीं खोल सके। वहीं, श्रेयस एक बार फिर शॉर्ट बॉल पर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 58 गेंद में तीन चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच रोहित ने वनडे करियर का 54वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 66 गेंद में पचास रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी निभाई। शतक से 13 रन दूर रोहित आदिल रशीद की गेंद पर लिविंगस्टोन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 101 गेंद पर 87 रन की अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा आठ रन बनाकर आउट हुए। आखिर में सूर्या ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वह 47 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। शमी एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने नौवें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी निभाई। बुमराह आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। वह 25 गेंद में 16 रन बना सके। कुलदीप नौ रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद को दो-दो विकेट मिले। मार्क वुड को एक विकेट मिला।

पिच पर नहीं छोड़ी गई है घास

IND vs ENG 2023 World Cup India Squad Spinners Chance to Play against England Ekana Stadium News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया में खास
बल्लेबाजी
विराट कोहली- पांच मैच में 118 की औसत से 354 रन
रोहित शर्मा- पांच मैच में 62.20 की औसत से 311 रन
केएल राहुल- पांच मैच में 177 की औसत से 177 रन (अभी तक नाबाद)

गेंदबाजी
बुमराह- पांच मैच में 16.27 की औसत से 11 विकेट
कुलदीप- पांच मैच में 29.62 की औसत से आठ विकेट
जडेजा- पांच मैच में 27.14 की औसत से सात विकेट

इंग्लैंड में खास
बल्लेबाजी
डेविड मलान- पांच मैच में 44 की औसत से 220 रन
जो रूट- पांच मैच में 35 की औसत से 175 रन

गेंदबाजी
टोप्ली- तीन मैच में 22.87 की औसत से आठ विकेट
आदिल राशिद- पांच मैच में 38.50 की औसत से छह विकेट

पिच रिपोर्ट और मौसम
इकाना स्टेडियम की पिच नंबर चार को मुकाबले के लिए चयनित किया गया है। पिच पर नाममात्र घास छोड़ी गई है। पूर्व के मुकाबलों की तरह विकेट में अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, जिससे बल्लेबाजों को शाट खेलने में आसानी होगी। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती एक घंटा मददगार हो सकता है, बाकी पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा रहने की उम्मीद है। अगर स्पिनर यहां सही दिशा में गेंद डालने में सफल रहे तो वे बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। मौसम की बात करे तो यहां पूरे 50 ओवर में का मैच होने की उम्मीद है। शाम को ग्राउंड में ओस होगी, जिससे क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम को थोड़ी परेशानी आ सकती है।

टीमें
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), सैम करन, गस ऐटकिंसन, ब्राइडन कार्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, लियम लिविंगस्टन, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed