{"_id":"5c27a74fbdec2256a104e87a","slug":"ias-week-will-start-from-31-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस वीक 31 जनवरी से, सीएम व राज्यपाल अधिकारियों को कराएंगे डिनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस वीक 31 जनवरी से, सीएम व राज्यपाल अधिकारियों को कराएंगे डिनर
Sun, 30 Dec 2018 01:17 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
आईएएस वीक (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी आईएएस एसोसिएशन की सर्विस वीक 31 जनवरी से शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक फरवरी को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पहले 13 दिसंबर से आईएएस वीक प्रस्तावित थी, जिसे मुख्यमंत्री की व्यस्तता की वजह से स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन
राजस्व परिषद के चेयरमैन व एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने मुख्यमंत्री से मिलकर आईएएस सर्विस वीक के लिए समय देने का आग्रह किया था। कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। एक फरवरी को मुख्यमंत्री वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दो फरवरी को एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक होगी।
विज्ञापन
बताते चलें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत 31 जनवरी से ही हो जाएगी। इस दिन अफसरों के बच्चों व परिवार के लिए फोटोग्राफी, पुष्पसज्जा, सामान्य क्विज, पेंटिंग और रंगोली की प्रतियोगिताएं होंगी। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। दूसरे दिन एक फरवरी को अफसरों की कॉन्फ्रेंस होगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश भर के प्रशासनिक अधिकारियों से मुख्यमंत्री के संवाद का यह महत्वपूर्ण मौका होगा। कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री लंच देंगे। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। दो फरवरी को दिन में एजीएम के अलावा राज्यपाल द्वारा अफसरों को डिनर देने की परंपरा है। आखिरी दिन तीन फरवरी को आईएएस इलेवन व आईपीएस इलेवन के बीच क्रिकेट मैच होगा।