फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS Saumya Pandey transferred from Ghajiabad to Kanpur.

नन्हीं सी बच्ची के साथ ड्यूटी करने वाली आईएएस सौम्या पांडेय का तबादला, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तस्वीर

Thu, 15 Oct 2020 11:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Oct 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
IAS Saumya Pandey transferred from Ghajiabad to Kanpur.
एसडीएम सौम्या पांडेय - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश शासन ने दो आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। कानपुर देहात के सीडीओ जोगिंदर सिंह को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि गाजियाबाद की जॉइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय का तबादला सीडीओ कानपुर देहात के पद पर किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि आईएएस सौम्या पांडेय अभी हाल ही में अपनी छोटी सी बच्ची के साथ ड्यूटी पर लौटी थीं। जिसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिस पर लोग उनकी फोटो और वीडियो पर कमेंट करते हुए शेयर कर रहे थे। सौम्या पांडेय से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि  परिवार के साथ देश सेवा भी सबसे जरूरी है।
विज्ञापन


बता दें कि आईएएस सौम्या पांडेय को करीब एक साल पहले मोदीनगर की उपजिलाधिकारी बनाया गया था। देश के प्रतिष्ठित कॉलेज मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद सौम्या पांडेय ने अपने प्रथम प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर को बेटी को जन्म दिया

सरकार से गर्भवती महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाने की गाइड लाइन के बाद वह ऑफिस में ही रह कर कार्य करने लगीं। गत 17 सिंतबर को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के 15 दिन बाद वह काम पर लौट आईं।

गत रविवार को सोशल मीडिया पर नन्ही बच्ची को गोद में लिए उनकी फोटो वायरल हुई तो वह सुर्खियों में आ गईं। सौम्या पांडेय का कहना है कि वह काम को सर्वोपरि मानती हैं।

जापान जैसे देश का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां डिलीवरी के कुछ समय बाद ही महिलाएं अपने काम पर चली जाती हैं। अगर स्वास्थ्य सामान्य है तो जल्द काम पर लौटने में कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed