फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ias officers will be promoted today

New Year के पहले दिन यूपी के 117 आईएएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा

Tue, 02 Jan 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Jan 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
ias officers will be promoted today
- फोटो : amar ujala

नए साल के पहले दिन 117 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिल गया। इसमें सात आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव वेतनमान व अपर मुख्य सचिव स्तर, तीन प्रमुख सचिव स्तर, 26 सचिव व आयुक्त स्तर पर पदोन्नत हुए हैं। 18 आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड, 45 को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान और 17 को वरिष्ठ वेतनमान में पदोन्नति मिली है। सभी अधिकारियों को पदोन्नति के पद पर मौजूदा तैनाती स्थल पर ही जॉइनिंग दे दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली विभागीय पदोन्नति समिति ने पिछले दिनों आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति से जुड़े सभी वेतनमान में पदोन्नतियों की संस्तुति की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति मिलने के बाद सोमवार को अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक दीपक त्रिवेदी ने सभी अफसरों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। शासन ने 1993 बैच के सचिव स्तर के तीन अधिकारियों राजीव अग्रवाल, आलोक कुमार-द्वितीय व वीना कुमारी मीना को प्रमुख सचिव स्तर (एबब सुपरटाइम स्केल) पर पदोन्नति दी गई है। ये सभी अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 2002 बैच के आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड से सुपरटाइम वेतनमान (सचिव व आयुक्त स्तर), 2005 बैच को जूनियर एडिमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड, 2009 बैच को सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान) व 2014 बैच को जूनियर स्केल से सीनियर टाइम स्केल (वरिष्ठ समय वेतनमान) में पदोन्नति मिली है। जो अधिकारी प्रदेश सरकार की सेवा में हैं, उनको यहां प्रमोशन का फायदा मिलेगा। जो अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। वे पदोन्नति का लाभ अपने तैनाती स्थल पर ही पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत
1986 बैच : आलोक टंडन, आलोक सिन्हा, मुकुल सिंघल, बलविंदर सिंह भुल्लर, कुमार कमलेश, उमेश सिन्हा, प्रभात कुमार सारंगी।

सचिव से प्रमुख सचिव वेतनमान (एबब सुपरटाइम स्केल)
1993 बैच- राजीव अग्रवाल, आलोक कुमार-द्वितीय व वीना कुमारी मीना।

डीएम स्तर से सुपरटाइम वेतनमान में पदोन्नत, आयुक्त-सचिव बनेंगे

ias officers will be promoted today

2002 बैच : पंकज कुमार, समीर वर्मा, गौरी शंकर प्रियदर्शी, डॉ. सेंथिल पांडियन सी. (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत), संजय कुमार, मनीषा त्रिघाटिया, नरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजीव रौतेला, राम विशाल मिश्र, डॉ. अलका टंडन भटनागर, सुधेश कुमार ओझा, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, हरेंद्र वीर सिंह, रमेश मिश्रा, शारदा सिंह, जय प्रकाश सगर, कर्ण सिंह चौहान, कुमुदलता श्रीवास्तव, संध्या तिवारी, ओम प्रकाश वर्मा, हृदय शंकर तिवारी, सीताराम यादव, आनंद कुमार सिंह-प्रथम, जगत राज, सत्येंद्र सिंह।

सेलेक्शन ग्रेड में पहुंचे
2005 बैच : सुरेंद्र सिंह, कंचन वर्मा, डॉ. लोकेश एम., गोविंद राजू एनएस., जितेंद्र बहादुर सिंह, राकेश कुमार सिंह-प्रथम, डॉ. सुरेंद्र कुमार, विमल कुमार शर्मा, संतोष कुमार राय, सुरेश कुमार सिंह, शमीम अहमद खान, नरेंद्र शंकर पांडेय, नागेंद्र प्रसाद सिंह, दिग्विजय सिंह, डॉ. अजय शंकर पांडेय, सुरेंद्र विक्रम, राघवेंद्र विक्रम सिंह, विद्या सागर प्रसाद व योगेश्वर राम मिश्र।

कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान में पदोन्नत
2009 बैच : शुभ्रा सक्सेना, सूर्य पाल गंगवार, अदिति सिंह, डॉ. रूपेश कुमार, अनुज कुमार झा, माला श्रीवास्तव, डॉ. नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, विजय किरन आनंद, भानु चंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस. राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस. चौधरी, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, बृजेश नारायण सिंह, श्रीकांत मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा, रमाकांत पांडेय, राजेंद्र कुमार सिंह, अबरार अहमद, डॉ. रमा शंकर मौर्य, अब्दुल समद, डॉ. अशोक चंद्र, डॉ. अख्तर रियाज, अखिलेश तिवारी, अनुराग पटेल, मनमोहन चौधरी, राम मनोहर मिश्रा, आनंद कुमार सिंह-द्वितीय, राम केवल, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार-द्वितीय, मार्कण्डेय शाही, अविनाश कृष्ण सिंह, राजेश प्रकाश, प्रमोद कुमार उपाध्याय, जगदीश, संगीता सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, शिवाकांत द्विवेदी, डॉ. अनिल कुमार।

सीनियर टाइम स्केल
2014 बैच : अभिषेक आनंद, अक्षय त्रिपाठी, अर्चना वर्मा, अवनीश कुमार राय, निखिल टिकाराम फुंडे, गौरांग राठी, ईशा दुहन, डॉ. महेंद्र कुमार मीणा, मनीष बंसल, मृदुल चौधरी, नेहा जैन, प्रेम रंजन सिंह, रवि रंजन, संदीप कुमार, राहुल पांडेय, मेधा रूपम व कृतिका ज्योत्सना।

नौ आईएएस अफसरों का प्रमोशन रुका
इस पदोन्नति में नौ आईएएस अफसरों को पदोन्नति रोक दी गई है। अधूरी एंट्री या जांच लंबित होने की वजह से इनकी पदोन्नति नहीं हुई है। 2002 बैच के आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह, गया प्रसाद, शरद कुमार सिंह व राजमणि यादव सुपरटाइम वेतनमान में पदोन्नति से वंचित रह गए। इसी तरह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी गुर्राला श्रीनिवासुलु, नरेंद्र सिंह पटेल, दिनेश कुमार सिंह-द्वितीय, अनिता श्रीवास्तव व सुरेश कुमार की भी को सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति रोक दी गई है।

अब तबादले का इंतजार
प्रदेश की सेवा में कार्यरत अधिकारियों को फिलहाल मौजूदा पदों पर ही बने रहने को कहा गया है। पदोन्नति के हिसाब से इन्हें अलग से तैनाती दी जाएगी। विशेष सचिव से सचिव व डीएम से कमिश्नर स्तर पर पदोन्नत अधिकारियों को सबसे ज्यादा तबादले का इंतजार है। करीब आधा दर्जन अधिकारी जिलों में कलेक्टर हैं लेकिन पदोन्नति से वे कमिश्नर स्तर पर आ गए हैं। सहकारिता चुनाव व मतदाता सूची पुनरीक्षण की वजह से फील्ड के तबादलों पर रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed