{"_id":"59e470c94f1c1b79548b7984","slug":"ias-officers-return-to-utter-pradesh-from-central-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अफसरों ने किया यूपी का रुख, आईएएस कल्पना की वापसी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अफसरों ने किया यूपी का रुख, आईएएस कल्पना की वापसी जल्द
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Oct 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
IAS logo
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस अफसरों के प्रदेश वापसी का सिलसिला जारी है। 1990 बैच की आईएएस अफसर कल्पना अवस्थी भी जल्द ही प्रतिनियुक्ति से वापस लौट सकती हैं।
विज्ञापन
साफ-सुथरी छवि और अच्छे अफसरों के गिनी जाने वाली आईएएस कल्पना सपा शासन काल में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चली गईं थी।
वर्तमान में वह केंद्र के डिपार्टमेंटल पॉलिसी एंड प्रमोशन में ज्वॉइंट सेक्रटेरी के पद पर कार्यरत हैं। उनके उत्तर प्रदेश आने पर उन्हें अहमं तैनीती मिल सकती है।
विज्ञापन
अफसरों की कमी से जूझ रहे सूबे के लिए यह अच्छे संकेत हैं। अन्य प्रदेशों के आईएएस अफसरों ने भी पिछले कुछ महीनों में प्रदेश का रुख किया है।
इससे पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह, आईएएस रितु माहेश्वरी ने प्रदेश की प्रशासन व्यवस्था में वापसी की थी। इसके अलावा मेघालय कॉडर से पूजा पांडेय ने प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश को चुना है।
विज्ञापन