नव वर्ष पर 96 आईएएस अफसरों को प्रमोशन की सौगात, कई के जल्द होंगे तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के पहले दिन 96 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी। इनमें आठ अधिकारी केंद्र या दूसरे राज्यों की सेवा में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन्हें प्रोफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। ये अपनी तैनाती वाले स्थान पर ही पदोन्नति का लाभ पा सकेंगे।
1994 बैच की आईएएस अधिकारी लीना जौहरी, पार्थसारथी सेन शर्मा, अमित कुमार घोष व के. राम मोहन राव सुपर टाइम से एबव सुपर टाइम (सचिव स्तर से प्रमुख सचिव) स्तर पर पदोन्नत हुए हैं। इनमें लीना, पार्थसारथी और अमित केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अलग-अलग मंत्रालयों में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जबकि के. राम मोहन राव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में सचिव से प्रमुख सचिव हुए हैं।
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 1994 बैच के चार, 2003 बैच के 15, 2006 बैच के 19, 2010 बैच के 38 व 2015 बैच के सभी 20 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इनमें 2003 बैच के अधिकारी अब सचिव व मंडलायुक्त या इसके समतुल्य पदों पर तैनाती पा सकेंगे।
2015 बैच के अधिकारी वर्तमान में उप जिलाधिकारी/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। अब इन्हें मुख्य विकास अधिकारी या इसके समतुल्य पदों पर तैनाती दी जा सकेगी। फिलहाल इन अधिकारियों को मौजूदा तैनाती वाले पदों पर ही पोन्नति दी गई है।
2010 बैच के दो आईएएस अफसरों की पदोन्नति अटकी
2010 बैच के दो आईएएस अफसरों की पदोन्नति नहीं हो सकी है। विभाग ने इनकी पदोन्नति रुकने का कोई कारण भी नहीं बताया है, लेकिन, सूत्रों का कहना है कि कुमार प्रशांत पिछले साल जून में फतेहपुर में डीएम रहते हुए निलंबित कर हटाए गए थे। बाद में बहाल हो गए थे।
बताया जा रहा है कि विभागीय कार्यवाही अब भी चल रही है। प्रशांत वर्तमान में विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स पद पर तैनात हैं। इसी तरह नारी संरक्षण गृह मामले में देवरिया के डीएम पद से हटाए गए सुजीत कुमार भी विभागीय कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। वह वर्तमान में राजस्व परिषद में कार्यरत हैं। विभागीय कार्यवाही लंबित होने से पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
1988 बैच के अफसरों का इंतजार बरकरार
1988 बैच के अफसरों को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव बनने के लिए अभी इंतजार करना होगा। इनकी पदोन्नति की कार्यवाही नहीं हो सकी है। भविष्य में अपर मुख्य सचिव के पदों की रिक्तियां आने पर इस बैच की पदोन्नति पर विचार होगा। पहले हर वर्ष एक बैच को पदोन्नति मिलती थी। पिछले साल दो बैच को पदोन्नति मिल गई थी जिससे इस बैच के लिए पर्याप्त रिक्तियां अभी तक नहीं हुई हैं।
इन्हें मिली पदोननति की सौगात
1994 बैच : सुपर टाइम से एबव सुपर टाइम में पदोन्नत
लीना जौहरी, अमित कुमार घोष , पार्थसारथी सेन शर्मा (तीनों केंद्र सरकार-प्रोफॉर्मा प्रमोशन) और के. राम मोहन राव।
2003 बैच : सेलेक्शन ग्रेड से सुपर टाइम वेतनमान में पदोन्नत
मिनिस्ती एस., रितु माहेश्वरी, मयूर माहेश्वरी (केंद्र सरकार-प्रोफॉर्मा प्रमोशन), एवी राजमौली (आंध्र प्रदेश-प्रोफॉर्मा प्रमोशन), अमृता सोनी, विकास गोठलवाल, पिंकी जोवेल (तमिलनाडु- प्रोफॉर्मा प्रमोशन), रिग्जियान सैंफिल (जम्मू एवं काश्मीर-प्रोफॉर्मा प्रमोशन), दिनेश चंद्र, भगेलू राम शास्त्री, यशवंत राव, कनक त्रिपाठी, प्रीति शुक्ला, सत्येंद्र कुमार सिंह, महेंद्र कुमार।
2006 बैच : जूनियर एडिमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत
कौशल राज शर्मा, डॉ. सारिका मोहन, जुहेर बिन सगीर, सेल्वा कुमारी जे., प्रांजल यादव, डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद (महाराष्ट्र-प्रोफॉर्मा प्रमोशन), अभिषेक प्रकाश, अरविंद कुमार सिंह, योगेश कुमार शुक्ल, राजीव शर्मा, विवेक वार्ष्णेय, अरुणवीर सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रताप पांडेय, शाहिद मंजर अब्बास रिवजी, मोहम्मद शफकत कमाल, शकुंतला गौतम।
2010 बैच : सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रमोशन
अखंड प्रताप सिंह, के. बालाजी, आशुतोष निरंजन, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, संदीप कौर, शंभू कुमार, संजय कुमार खत्री, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार-प्रथम, इंद्र विक्रम सिंह, हीरा लाल, रामयज्ञ मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह-द्वितीय, फैसल आफताब, दीप चंद्र, अमरनाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, नगेंद्र प्रताप, श्रीश चंद्र वर्मा, सुशील कुमार मौर्य, दिव्य प्रकाश गिरि, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय, नरेंद्र प्रसाद पांडेय, डॉ. आभा गुप्ता, कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र राम, सूर्यमणि लाल चंद, ओमप्रकाश आर्य, कृष्ण कुमार, सुधा वर्मा।
2015 बैच : जूनियर स्केल से सीनियर टाइम स्केल में पहुंचे
अस्मिता लाल, मधुसूदन नागराज हुल्गी, अनुनय झा, अरविंद कुमार चौहान, अरविंद सिंह, आलोक यादव, निशा, अमनदीप डुली, महेंद्र सिंह तवर, अजय कुमार द्विवेदी, जोगिंद्र सिंह, राजागणपति आर, प्रणय सिंह, शिवशरणप्पा जीएन., आशीष कुमार, थमीम अंसारिया ए., डॉ. राजेंदर पेंसिया, पवन अग्रवाल, निधि गुप्ता वत्स, जे.रीभा।