फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS and PCS officers transfer in Uttar Pradesh.

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 28 आईएएस व आठ पीसीएस अफसरों के तबादले

Fri, 12 Jan 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
IAS and PCS officers transfer in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए झांसी और चित्रकूट के मंडलायुक्त को हटाते हुए 28 आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया। विशेष सचिव वित्त कुमुदलता श्रीवास्तव को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। चित्रकूट मंडल के आयुक्त के पद पर अभी तैनाती नहीं की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा आठ या नौ जिलों के डीएम और दो से तीन एडीएम भी बदल रहे हैं। इस फेरबदल के लिए सरकार ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को करीब 24-25 अधिकारियों की लिस्ट भेजकर तैनाती की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


सरकार ने एक जनवरी को 100 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी थी। इनमें से 26 सेलेक्शन ग्रेड से सुपरटाइम वेतनमान (आयुक्त एवं सचिव) स्तर में पदोन्नत हुए थे। इन अधिकारियों में सात जिलाधिकारी के पद पर तो कई शासन में सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान में तैनात थे। ताजा फेरबदल में इन पदोन्नत अधिकारियों को नए पदनाम पर तैनाती देने की मशक्कत नजर आई है। शासन में तैनात कई अधिकारियों को मौजूदा विभागों में ही पदोन्नति के पदों पर तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश हटे, कामिनी को वाणिज्यकर की कमान
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुकेश मेश्राम सपा शासनकाल से ही आयुक्त वाणिज्यकर के पद पर तैनात थे। इधर काफी समय से आयुक्त एवं विभाग के अपर मुख्य सचिव के बीच समन्वय न बन पाने की बात सामने आ रही थी। अब मुकेश को सचिव आयुष बना दिया गया है। इनके अलावा महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन कामिनी चौहान रतन का विभागीय मंत्री से समन्वय नहीं बन पा रहा था। इसके बावजूद कामिनी ने विभाग में ऑनलाइन रजिस्ट्री जैसा अहम काम किया। नतीजा ये रहा कि कामिनी को वाणिज्यकर विभाग के आयुक्त जैसी अहम पोस्टिंग मिली। खुद मुख्यमंत्री के पास यह विभाग है।

कई जिलों के डीएम का भी हटना तय

IAS and PCS officers transfer in Uttar Pradesh.

2002 बैच के सात आईएएस अधिकारियों में मेरठ के डीएम समीर वर्मा, मुजफ्फरनगर के गौरी शंकर प्रियदर्शी, गोरखपुर के राजीव रौतेला, महोबा के राम विशाल मिश्रा, सुल्तानपुर के हरेंद्रवीर सिंह, झांसी के कर्णसिंह चौहान और बिजनौर के जगतराज सुपरटाइम वेतनमान (आयुक्त एवं सचिव) स्तर पर पदोन्नत हो गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि शासन ने गोरखपुर महोत्सव व गोरखनाथ मंदिर के प्रसिद्ध खिचड़ी मेले के आयोजन के मद्देनजर गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला को छोड़कर बाकी छह को वर्तमान पदों से हटाकर पदोन्नति वाले वेतनमान वाले अन्य पदों पर भेजने और इनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती का फैसला कर लिया है। इसके अलावा विभिन्न स्तर से कई जिलों के डीएम की शिकायत शासन तक पहुंचती रही है। ऐसे तीन डीएम भी हटाए जा सकते हैं।

इन आईएएस अफसरों की यहां हुई तैनाती

IAS and PCS officers transfer in Uttar Pradesh.
अफसर--वर्तमान तैनाती--नई तैनाती
अफसर- वर्तमान तैनाती- नई तैनाती
1. संजय कुमार--विशेष सचिव, राजस्व एवं राहत आयुक्त--सचिव, राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त।
2. मनीषा त्रिघटिया--विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग--सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग।
3. नरेंद्र कुमार सिंह--अपर निबन्‍धक, सहकारी समितियां--निबंधक, सहकारी समतियां।
4. चंद्र पाल सिंह--विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग--सचिव, समाज कल्याण विभाग।
5. अलका टंडन भटनागर--विशेष सचिव, कृषि उत्पादन--निदेशक, महिला कल्याण
6. सुधेश कुमार ओझा--मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण--सचिव, ग्राम्य विकास विभाग तथा ग्रामीण आवास आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी।
7. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी--विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट लेविल नोडल एजेंसी--सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग।

8. रमेश मिश्रा--स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव--सचिव, उच्च शिक्षा विभाग।
9. शारदा सिंह--विशेष सचिव, आयुष विभाग--सचिव पंचायती राज विभाग।
10. जय प्रकाश सगर--विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग--सचिव, महिला कल्याण विभाग।
11. कुमुदलता श्रीवास्तव--विशेष सचिव, वित्त विभाग--मंडलायुक्त, झांसी मण्डल, झांसी।
12. संध्या तिवारी-- विशेष सचिव, मा‌ध्यमिक शिक्षा विभाग--सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग।
13. ओम प्रकाश वर्मा-- विशेष सचिव, गृह विभाग-- सचिव, गृह विभाग।

14. हृदय शंकर तिवारी-- विशेष सचिव, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग-- सचिव, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग।
15. सीता राम यादव--अपर महानिरीक्षक, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेश-- महानिरीक्षक, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन।
16. आनंद कुमार सिंह-- विशेष सचिव, राजस्व विभाग-- सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद।
17. सत्येंद्र ‌‌सिंह-- विशेष सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग-- सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण।
18. मकेश कुमार मेश्राम-- आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग -- सचिव, आयुष विभाग।

19. कामिनी चौहान रतन-- महानिरीक्षक, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद-- आयुक्त, वाणिज्य कर।
20. अजय कुमार शुक्ल-- मण्डलायुक्त, चित्रकूट--सचिव, वित्त विभाग।
21. अमित गुप्ता-- मण्डलायुक्‍त, झांसी--अध्यक्ष एवं प्रबन्‍ध निदेशक, राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण निगम, लखनऊ
22. रवीन्द्र मधुकर गोडबोले-- सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण--अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा।
23. प्रांजल ‌सिंह-- विशेष सचिव, स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग-- मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन।
24. कृष्‍ण कुमार गुप्त-- मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर-- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा।

25. भावना श्रीवास्तव-- विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग--उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।
26. दीप चंद्र-- कुल सचिव, चौधरी चरण सिंह विश्‍वविद्यालय, मेरठ-- अपर महानिरीक्षक, स्टाम्प एवं निबंधन, लखनऊ
27. राम यज्ञ मिश्र-- मुख्य विकास अधिकारी, सुल्तानपुर-- अपर खाद्य आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
28. श्रीश चंद्र शर्मा-- विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग तथा ग्रामीण आवास आयुक्त एवं अधिशासी निदेशक, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, उत्तर प्रदेश-- अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर।

आठ पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किए गए

IAS and PCS officers transfer in Uttar Pradesh.
अफसर--वर्तमान तैनाती-- नई तैनाती
1. राधे श्याम-- अपर आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ-- मुख्य विकास अधिकारी, सुल्तानपुर।
2. ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उन्नाव-- कुलसचिव-- चौधरी चरण सिंह ‌विश्वविद्यालय, मेरठ।
3. पुनीत शुक्ला-- उप संचालक चकबन्दी, मुख्यालय, लखनऊ-- उप भूमि व्यवस्‍था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ।
4. देव कृष्‍ण तिवारी-- अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी-- मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर।

5. ऋतु सुहास-- अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, इलाहाबाद-- अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, आगारा।
6. राम नेवास-- विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन-- विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।
7. मदन सिंह गारब्याल-- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बिजनौर-- अपर जिलाधिकारी (भू/अ), गाजियाबाद।
8. विनोद कुमार गौड़-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पीलीभीत-- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed