{"_id":"58592b734f1c1bd663e39da3","slug":"i-will-not-participate-in-investigation-imposed-by-up-government-says-amitabh-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ठाकुर ने भारत सरकार से की शिकायत, ‘सजा दिलाने पर आमादा यूपी प्रशासन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ ठाकुर ने भारत सरकार से की शिकायत, ‘सजा दिलाने पर आमादा यूपी प्रशासन’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Dec 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर का कहना है कि अब वह यूपी के अफसरों द्वारा उनके खिलाफ की जा रही किसी भी कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे न ही प्रदेश शासन को किसी तरह का जवाब देंगे।
विज्ञापन
आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में भारत सरकार और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। अमिताभ का कहना है कि मुलायम सिंह की खिलाफत करने के बाद से मामले ढूंढ़-ढूंढ़कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
अमिताभ का कहना है कि पूरा प्रशासनिक तंत्र उन्हें किसी भी तरह से सजा दिलाने में लगा है। ऐसे में इन अफसरों के सामने अपनी बात रखने का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके खिलाफ चल रही चारों विभागीय कार्यवाही किसी दूसरे राज्य को ट्रांसफर कर दी जाएं इसके अलावा उन्होंने अपना कैडर भी बदलने की बात कही।
विज्ञापन
अपने खिलाफ हो रही इन विभागीय कार्यवाहियों के विरोध में अमिताभ केंद्र सरकार को सूचित करके लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।