{"_id":"603b1c8b467649221524c38b","slug":"i-will-change-the-name-of-bhadohi-if-come-to-power-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का एलान, सत्ता में आने पर भदोही का नाम फिर संत रविदासनगर करूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का एलान, सत्ता में आने पर भदोही का नाम फिर संत रविदासनगर करूंगी
Sun, 28 Feb 2021 10:01 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि वह सत्ता में आने पर भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर करेंगी। सपा सरकार ने जातिवादी मानसिकता के तहत इस शहर का नाम बदल दिया था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस, भाजपा व अन्य दलों पर दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े वर्ग के महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर सियासी लाभ के लिए नाटकबाजी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसके पहले मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर मायावती ने संत रविदास जयंती पर उनके अनुयायियों को बधाई दी है। कहा, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देने वाले संत रविदास का मानना था कि जात-पात का भेदभाव मानवता के समग्र विकास में बड़ा बाधक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसपा की स्थापना से पहले कांग्रेस, भाजपा व अन्य पार्टियां दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े वर्ग में जन्मे संतों, गुरुओं व महापुरुषों की उपेक्षा करती थीं। बसपा के नेतृत्व में अब इस समाज के लोग संगठित व जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन