फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I never thought I would deserve this award

Lucknow News: सोचा नहीं था कि इस पुरस्कार का बनूंगा हकदार

Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
I never thought I would deserve this award
सम्मान।
लखनऊ। इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में मेधावियों को एक मंच से एक ही दिन में मिले सम्मान और पुरस्कारों की बारिश से सभी अभिभूत नजर आए। इटावा से आईं 96.5 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अंशी श्रीवास्तव की तो आंखें खुशी से भीगती नजर आईं। उनके पिता इलाके में घूमकर और फेरी लगाकर बर्फ बेचते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार ने संघर्ष और निर्धनता का बुरा दौर देखा है। इतने बड़े मंच पर मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार व सम्मान पाने का उन्होंने सपना भी नहीं देखा था।
विज्ञापन

जालौन से आए यश प्रताप सिंह, इटावा से आई आंशी, प्रयागराज से महक, अमरोहा से साक्षी का भी यही कहना था। प्रयागराज से शिवानी और कौशांबी से समारोह में आईं अनुष्का अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में स्कूटी पाकर बेहद खुश हैं। बरेली से आए आशीष जिनका प्रदेश में 12 वां स्थान है, का कहना है कि हमने परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए जी-तोड़ मेहनत की, पुरस्कार या सम्मान की चिंता नहीं की। अमर उजाला फाउंडेशन और सीएम के हाथों मिला सम्मान मुझे परिश्रम करने के लिए मेरी संकल्प शक्ति को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed