फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I gave 15 thousand rupees to the lawyers and accountants and then measured the land.

Lucknow News: मैंने कानूनगो, लेखपाल को 15 हजार दिए, तब नापी जमीन

Wed, 13 Sep 2023 07:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Sep 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
I gave 15 thousand rupees to the lawyers and accountants and then measured the land.
राही ब्लॉक में तैनात एडीओ ने व्हाट्सएप ग्रुप में रिश्वत देने की बात कबूली
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चैट वायरल, जिलाधिकारी ने एडीएम को सौंपी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। राही ब्लॉक में तैनात एक एडीओ (आईएसबी) दिनेश चौधरी की बुधवार को सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप में की गई चैट वायरल हुई। वायरल चैट में एडीओ ने जमीन की नापजोख कराने के नाम पर घूस देने की बात कही है। वायरल चैट में एडीओ ने लिखा है कि लेखपाल मुख्यमंत्री की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। उन्होंने स्वयं जमीन नापजोख कराने के लिए लेखपाल व कानूनगो को 15 हजार रुपये की घूस दी है। जितनी तनख्वाह मिलती है, क्या उससे लेखपाल का पेट नहीं भरता है। अब बताइए पब्लिक कैसे बचेगी।
एडीओ का चैट वायरल होने को डीएम माला श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रकरण की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा को सौंपी है। डीएम ने कहा कि प्रकरण की जांच के बाद मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। दरअसल, मंगलवार को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने सदर तहसील में तैनात लेखपाल को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले को लेकर एडीओ ने व्हाट्सएप ग्रुप में स्वयं रिश्वत देने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

इनसेट
सलाखों के पीछे पहुंचा घूस लेने वाला लेखपाल
रायबरेली। एंटी करप्शन विभाग की टीम ने बुधवार को घूस लेने वाले लेखपाल को लखनऊ ले जाकर जेल भेज दिया। सदर तहसील में तैनात लेखपाल ओम प्रकाश मिश्रा हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कुटी मजरे पहाड़पुर कासो निवासी सुभाष से पांच हजार रुपये घूस मांग रहा था। घूस न देने पर धमकी दे रहा था कि तुम्हारा मकान सार्वजनिक मार्ग पर बना है। इसलिए पांंच हजार रुपये दे दो, वरना मकान को जेसीबी से ढहवा देंगे। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन लखनऊ के थाना प्रभारी नुरूल उदा खां, निरीक्षक राकेश सिंह की अगुवाई में टीम ने मंगलवार को यहां पहुंचकर लेखपाल को पीड़ित से घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। एंटी करप्शन टीम में शामिल निरीक्षक राकेश सिंह की तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बुधवार को एंटी करप्शन विभाग की टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ लखनऊ ले गई और जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed