फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   i fault in south feeder, power supply remaining off for 10 hours

Lucknow News: साउथ फीडर में आई खराबी, 10 घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

Sun, 29 Jun 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
i fault in south feeder, power supply remaining off for 10 hours
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के साउथ फीडर की बिजली आपूर्ति पैनल में तकनीकी खामी और हाईटेंशन तार टूटने से शनिवार को 10 घंटे तक ठप रही। रात में फीडर की तकनीकी खामी को दूर किया, लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। सुबह 11 बजे हाईटेंशन लाइन में आए फॉल्ट को दूर किया गया, तब आपूर्ति शुरू हुई। बिजली नहीं आने से 20 हजार की आबादी उमस भरी गर्मी से परेशान रही।
विज्ञापन

साउथ फीडर के आउटगोइंग पैनल की ट्रॉली में शुक्रवार रात करीब 1:45 बजे तकनीकी खराबी आने से फीडर बंद हो गया। अभियंताओं और तकनीशियनों की संयुक्त टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पैनल की खामी दुरुस्त की। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हुई। कर्मियों ने लाखीपुर गांव से आगे का सेक्शन खोलकर सुबह लगभग पांच बजे आधे फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। खामी ढूंढ रहे बिजली कर्मियों को सुबह करीब सात बजे पता चला कि आरडीह गांव में साउथ फीडर की हाईटेंशन लाइन के तार शाॅर्ट-सर्किट की वजह से टूट गए हैं। जिसके बाद क्षतिग्रस्त तारों को जोड़ने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

टीपीनगर उपकेंद्र के अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त तारों को जोड़कर सुबह करीब 11 बजे साउथ फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान क्षेत्र के दिखौली, आरडीह, बहलोलपुर, भाईं, लौहर, बाराताली, झींगुरगंज व नेवादा समेत कई गांवों में लगभग 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जिससे करीब 20 हजार आबादी उमस भरी गर्मी के मौसम में बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंपर कटने से एक घंटे रही गुल रही बिजली
उपकेंद्र स्विच यार्ड में जंपर कटने से शुक्रवार रात कांशीराम फीडर की बिजली आपूर्ति एक घंटे तक ठप रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आपूर्ति बाधित होने से शहर इलाकों के लोगों को पानी के लिए समस्या झेलनी पड़ी।

नहीं मिल पा रही पर्याप्त बिजली, उपभोक्ताओं ने बताई समस्या
दूबेपुर क्षेत्र के आरडीह गांव निवासी जियालाल का कहना है कि रातभर बिजली नहीं थी। उमस, गर्मी व मच्छरों के बीच पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। लाखीपुर निवासी जिलाजीत ने कहा कि एक हफ्ते से दिन-रात अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। 24 घंटे में लगातार पांच घंटे बिजली नहीं मिल रही है। दिखौली गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि साउथ फीडर की हाईटेंशन लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई नहीं कराई गई है। हल्की बारिश होने पर भी बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। महायतपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने कहा कि टीपीनगर के साउथ फीडर की लाइन के तार पुराने व जर्जर हो चुके हैं। गर्मी में लोड बढ़ने पर तार टूट जा रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।


फॉल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन झुलसा
कांशीराम का पुरवा निवासी रवींद्र यादव पकड़ी उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन हैं। शनिवार सुबह 10.30 बजे भांई फीडर पर कतकौली गांव में ट्रांसफार्मर के पास हाईटेंशन लाइन का फ्यूज जोड़ रहे थे। तभी बिजली आपूर्ति चालू होने से वे खंभे से नीचे गिर गए। हाथ व पेट में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जेई प्रकाश यादव ने बताया कि घायल संविदाकर्मी का इलाज चल रहा है। लाइन कैसे चालू हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed