फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I did not resign from congress state president post says raj babbar.

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस एकजुट, नहीं दिया इस्तीफा: राज बब्बर

Wed, 21 Mar 2018 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Mar 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
I did not resign from congress state president post says raj babbar.
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर। - फोटो : self

राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने कहा कि अभी वे ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। हालांकि, राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी पदों पर मनोनयन या चुनाव कराने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया गया है। इसलिए सभी पदाधिकारी उनके अगले निर्णय तक ही पद पर रह सकेंगे। उन्होंने अध्यक्ष पद से खुद के इस्तीफा देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पद से राज बब्बर के इस्तीफा देने की चर्चाओं के बीच बुधवार की शाम राज बब्बर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने कहा, अधिवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसार, सभी पदों पर नए सिरे से चुनाव या मनोनयन होना है। लेकिन, तब तक यथा स्थिति बनी रहेगी। यानी, नए चुनाव तक प्रत्येक पदाधिकारी पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। हो सकता है कि अगले टर्म में उन्हें पुरानी जिम्मेदारी मिले या संगठन कोई नई भूमिका भी दे सकता है।
विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए यह फैसला किया गया है। इसी रणनीति को सफल बनाने के लिए वे अगले दो दिन राजधानी में रहेंगे। उनके साथ कई अन्य नेता भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा, मुझे पार्टी ने अनुशासन बनाए रखने, कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने और युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य देकर यूपी भेजा था। इस काम को मैंने बखूबी अंजाम दिया। जाहिर है, इन कामों को करने से कुछ लोग नाराज भी हुए। वे ही मेरे बारे में तरह-तरह की बातें फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed