{"_id":"693dd0fbc5ceca4fe20e2f4e","slug":"hyderabad-jharkhand-and-himachal-pradesh-win-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1515693-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हैदराबाद, झारखंड और हिमाचल प्रदेश विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हैदराबाद, झारखंड और हिमाचल प्रदेश विजयी
विज्ञापन
लखनऊ। हैरदाबाद, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में जीत से आगाज किया। हैदराबाद ने मुंबई को छह विकेट, झारखंड ने जम्मू कश्मीर को नौ विकेट और हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को 106 रन के विशाल अंतर से पराजित किया।
जीसीआरजी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मुंबई का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहला विकेट छह रन के योग पर खोने के बाद टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। पूरी टीम 31.2 ओवर में 94 रन बनाकर आउट हो गई। जिया ने सबसे अधिक नाबाद 38 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज इरा जाघव ने 23 रन का योगदान दिया।
जैस्मिन गिल ने 19 पर तीन विकेट झटके, जबकि श्रीवल्ली और एन बबिता ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 26वें ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीक्षा ने नाबाद 29 और बबिता ने नाबाद 22 रन बनाए। सिद्धी, त्रिशा और रितिका को एक-एक विकेट मिला। इकाना बी ग्राउंड में खेले गए दूसरे मुकाबले में जम्मू कश्मीर की टीम टॉस जीतने के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। पूरी टीम 46वें ओवर में 118 रन बनाकर आउट हो गई। टीम से महक ने 32 और कविनत बख्शी ने 23 रन का योगदान दिया।
कुमारी पलक ने 20 रन देकर तीन और भूमिका ने 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जवाब में झारखंड ने ठोस शुरुआत की बदौलत 22.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज आरुषी ने 73 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए, जबकि गुलरीन कौर 46 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 43 रन पर नाबाद रहीं। शनिवार को स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल प्रदेश ने पहला विकेट 10 रन पर खोने के बाद शानदार वापसी की और निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 291 रन बनाए। मध्यक्रम से आहना शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों पर 18 चौके और चार छक्कों की मदद से 120 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि कनुप्रिया (69) ने भी अर्धशतक ठोका। तनीषा ने तीन विकेट हासिल किए।
जवाब में चंडीगढ़ के लिए दीप्ति और जसमीत ने ठोस शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। यहां दीप्ति (35) का विकेट खोने के बाद टीम का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। देखते ही देखते पूरी टीम 49वें ओवर में 185 रन बनाकर आउट हो गई। जसमीत ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश की ओर से कुंजम गिरी और पल्लवी ठाकुर ने तीन-तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।