फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hyder Canal elevated bridge to get government approval

Lucknow News: सरकार की मंजूरी के लिए गया हैदर कैनाल एलिवेटेड पुल

Sun, 27 Jul 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hyder Canal elevated bridge to get government approval
हैदर कैनाल।
लखनऊ। राजधानी को जाम से निजात दिलाने के लिए 11.48 किमी लंबे हैदर कैनाल एलिवेटेड पुल के निर्माण का प्रस्ताव सेतु निगम ने शासन को भेज दिया है। यह पुल डालीबाग स्थित डीजीपी आवास के पास से शुरू होकर पारा रोड तक पहुंचेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर यह राजधानी का सबसे लंबा फोरलेन एलिवेटेड पुल होगा। इस परियोजना की शुरुआत पारा रोड स्थित शकुंतला विश्वविद्यालय के पास से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सेतु निगम अफसरों ने बताया कि यह परियोजना रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। कुछ समय पहले खुर्रमनगर-मुंशीपुलिया फ्लाईओवर के लोकार्पण के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल की घोषणा करते हुए इसके लिए धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। ऐसे में इसके मंजूर होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

2,219 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान
सेतु निगम के कराए गए रूट सर्वे में पुल की लंबाई 11.48 किमी आंकी गई है, और 2,219 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च का आकलन किया गया है। हालांकि, अफसरों का कहना है कि शासन से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) फिर से तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालीबाग से आगरा एक्सप्रेसवे तक जाम रहित सफर
पुल के निर्माण से लखनऊ के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। वर्तमान में डालीबाग से पारा रोड स्थित आगरा एक्सप्रेसवे एंट्री पॉइंट तक का सफर करीब डेढ़ घंटे का होता है। पुल बन जाने के बाद यह दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी। यात्री डालीबाग से पुल पर चढ़ सकेंगे और आगरा एक्सप्रेसवे के प्रवेश द्वार के पास सीधे उतर सकेंगे, जिससे हाईवे कनेक्टिविटी और तेज व सहज हो जाएगी।

हैदर कैनाल के ऊपर होगा निर्माण
इस एलिवेटेड पुल का निर्माण हैदर कैनाल के ठीक ऊपर किया जाएगा। यानी नीचे बहेगी नहर और उसके ऊपर दौड़ेंगे वाहन। प्रस्तावित रूट में पुल पारा रोड (शकुंतला विश्वविद्यालय), राजाजीपुरम, बालाजी मंदिर, ऐशबाग, चारबाग, हुसैनगंज रेलवे स्टेडियम, कालीदास मार्ग और डालीबाग (डीजीपी आवास के निकट) से होकर गुजरेगा।

हैदर कैनाल।

हैदर कैनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed