फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husk oil being sold in name of mustard in Lucknow seized during raid and case was registered

Lucknow News: सरसों के नाम पर धड़ल्ले से बिक रहा भूसी का तेल, छापा पड़ा तो सच्चाई उजागर; माल जब्त कर केस दर्ज

Sun, 22 Feb 2026 10:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Feb 2026 10:35 AM IST
सार

राजधानी में सरसों के नाम पर चावल की भूसी का तेल धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। छापा पड़ा तो सच्चाई उजागर हुई। टीम ने माल जब्त करके आरोपी दुकानदार पर केस दर्ज किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Husk oil being sold in name of mustard in Lucknow seized during raid and case was registered
जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को भी अभियान चलाया। बुद्धेश्वर इलाके में एक जनरल स्टोर पर छापा मारकर 750 लीटर मिलावटी तेल बरामद कर जब्त कर लिया गया। कृत्रिम रंग मिले चावल की भूसी के तेल को सरसों के तेल के नाम पर बेचा जा रहा था। टीम ने कृत्रिम व सुगंधित रंग भी बरामद किया है। दुकानदार पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रमजान, होली पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य आयुक्त और डीएम के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। बुद्धेश्वर इलाके में शिवम जनरल स्टोर पर जांच के दौरान टीम ने मौके से 600 लीटर चावल की भूसी का तेल और 150 लीटर मिलावटी सरसों तेल पकड़ा। कृत्रिम रंग और सुगंधित पदार्थ भी बरामद किया गया। सभी के नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि दुकान में बड़े पैमाने पर मिलावटी सरसों का तेल तैयार किया जा रहा था। चावल की भूसी के तेल में प्रतिबंधित रंग और सुगंधित पदार्थ मिलाकर उसे शुद्ध सरसों के तेल के रूप में बेचते थे। विजय प्रताप ने बताया कि नियमों के उल्लंघन और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के आरोप में जनरल स्टोर संचालक कैलाश गुप्ता के खिलाफ पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।                                                                         

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावट की शंका हो तो टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य तेल को आम तौर पर नहीं पहचान सकते हैं। इसकी जांच के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल करना पड़ता है। तेल में किसी भी तरह की मिलावट की आशंका होने पर ग्राहक विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग की खाद्य सचल वैन के क्षेत्र में पहुंचने पर भी खाद्य पदार्थों की जांच करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed