फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband threatened Divorce to wife in gonda

पति ने दुधमुही बच्ची की मां को दी तलाक की धमकी, बीबी ने डायल 100 पर काल करके बुला ली पुलिस

Tue, 09 Jan 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Tue, 09 Jan 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
husband threatened Divorce to wife in gonda
डेमो
लखनऊ में आठ माह की दुधमुही बच्ची को रविवार की देर शाम लोरी सुना रही महिला के पति ने उससे खाना मांगा। बीवी ने इंतजार करने को कहा तो पति उसे मारने लगा और दूसरी शादी करने की बात कहते हुए तलाक देने की धमकी दी। बीवी ने डायल 100 पर काल करके पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के लोग भी एकत्र हो गए। पुलिसकर्मियों व लोगों के समझाने पर शौहर माना और बीवी के साथ रहने को राजी हो गया। थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगवा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परागदत्त मिश्रा ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला खातिर अली मजदूरी करता है।
विज्ञापन


वह रविवार की शाम मजदूरी करके घर वापस लौटा और अपनी बीवी रेहाना खातून से खाना मांगा। बीवी अपने बच्चों में व्यस्त थी। उसके चार बच्चे किस्मत अली 10, रहमत अली 8, सिराजुन निशा 4 व आठ माह की मेराजुन निशा है। आठ माह की रोती बच्ची को लोरी सुनाकर वह मनाने में मशगूल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

husband threatened Divorce to wife in gonda
खातिर अली को को भोजन देने में देरी हो गई। जिससे वो नाराज हो गया और बीवी को मारने पीटने लगा। खातिर अली ने रेहाना को तलाक देने की धमकी दी।  तलाक की बात सुनते ही बीवी ने डायल 100 पर काल करके पुलिस बुला ली। मियां-बीवी के बीच हुए विवाद में आसपास के लोग एकत्र हो गये।

खातिर अली के पड़ोसी मो. अहमद, अतीक, अलाउद्दीन, अजीज बाबा, हसन अली, इसराइल सिद्दीकी व गांव के प्रधान प्रतिनिधि पराग दत्त मिश्रा ने खातिर अली को समझाया और वह बीवी को तलाक न दे, इसलिए उसका सामाजिक बहिष्कार करने की भी धमकी दी।

डायल 100 के एचसीपी बालकराम यादव ने मौके पर पहुंचकर खातिर अली को लोगों की बात मानने की सलाह दी। सभी के समझाने के बाद खातिर अली को गलती का एहसास हुआ तो उसने अपनी बीवी के साथ ही सभी माफी मांगी और बीवी के साथ राजी खुशी से रहने की कसमें खाईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed