{"_id":"5d7425c48ebc3e016025eb5a","slug":"husband-shoots-mother-in-law-after-quarreling-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने सास को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने सास को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया
Sun, 08 Sep 2019 03:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोमतीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोमतीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Sep 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर थाना क्षेत्र के अलखनन्दा अपार्टमेंट में अभिषेक सिंह नामक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को गोली से उड़ाया लिया। इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया हैं वहीं उसकी सास का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि अभिषेक और उसकी पत्नी प्रज्ञा सिंह के बीच में रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर प्रज्ञा ने रात को ही अपनी मां चिंता देवी को फोनकर घर पर बुलाया था। प्रज्ञा की मां के आने पर झगड़ा और बढ़ गया और अभिषेक पहले अपनी सास को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने इस वारदात में जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया था वह लाइसेंसी है।