फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband murdered second wife in lucknow

लखनऊ : युवक ने की दूसरी पत्नी की हत्या, गद्दे में शव छिपाकर भाग निकला

Fri, 21 Jan 2022 10:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 21 Jan 2022 10:54 AM IST
सार

पुलिस पहुंची तो घर के बाहर सोफिया की तीन साल की बच्ची सारा खेल रही थी। कमरा बाहर से बंद था। पुलिसकर्मी दरवाजा खोलकर कमरे में गए तो पलंग के नीचे गद्दे में लिपटी सोफिया की लाश मिली।

विज्ञापन
husband murdered second wife in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार को एक विवाहिता की हत्या हो गई। उसका शव घर में पलंग के नीचे गद्दे में लिपटा मिला। पति के फरार होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि उसी ने वारदात अंजाम दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न पहलुओं पर छानबीन के साथ ही पति की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


डीसीपी (दक्षिणी) गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पारा की पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी यासीन खान एक फार्मास्युटिकल कंपनी में आयुर्वेद दवा सप्लाई का काम करता है। गुरुवार देर शाम यासीन की दूसरी पत्नी सोफिया उर्फ जारा खान (27) के भाई शरद विश्वकर्मा ने उसे फोन किया तो फोन नहीं उठ। इसकी सूचना शरद ने पारा पुलिस को दी। पुलिस उक्त पते पर पहुंची तो घर के बाहर सोफिया की तीन साल की बच्ची सारा खेल रही थी। पुलिस घर में गई तो कमरा बाहर से बंद था। पुलिसकर्मी दरवाजा खोलकर कमरे में गए तो पलंग के नीचे गद्दे में लिपटी सोफिया की लाश मिली।
विज्ञापन


डीसीपी के मुताबिक यासीन फरार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वही पत्नी हत्या करके फरार हुआ है। डीसीपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोफिया के मायके वालों को सूचना देने के साथ ही यासीन की तलाश की जा रही है। एसीपी काकोरी के मुताबिक सोफिया के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कई दिन से चल रहा था विवाद
पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि यासीन की दूसरी पत्नी सोफिया मूल रूप से बहराइच के नानपारा कस्बे के घसियारन टोला की रहने वाली थी। उसके तीन साल की एक बेटी सारा है। यासीन की पहली पत्नी शहर बानो भी बहराइच के नानपारा की रहने वाली है। वह नानपारा में ही रहती है। तीन दिन पहले वो पति के पास आई थी। शहर बानो से पूछताछ में पारिवारिक विवाद की जानकारी मिली है, जबकि आसपास के लोगों ने बताया कि 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कई दिन से घर में झगड़ा चल रहा था। ऐसे मेें आशंका है कि पारिवारिक विवाद में सोफिया की हत्या हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द ही यासीन को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed