{"_id":"692197ee813d4b7a930bf4b0","slug":"husband-murdered-in-connivance-with-lover-mother-said-shoot-him-or-hang-him-we-don-t-care-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या: मां बोली- गोली मार दो या फांसी पर लटका दो, हमसे नहीं मतलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या: मां बोली- गोली मार दो या फांसी पर लटका दो, हमसे नहीं मतलब
Sat, 22 Nov 2025 04:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Nov 2025 04:31 PM IST
सार
गोंडा में एक पत्नी ने शादी के सात दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। इस पर परिजनों ने युवती से संबंध तोड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन
रुखसाना की मां शहीदुन निशां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के खोड़ारे के दौलतपुर ग्रांट के बैयनमवा पुरवा गांव पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, इसी गांव में पैदा हुई रूखसाना ने शादी के सातवें दिन ही प्रेमी के साथ मिलकर पति अनीस की शुक्रवार को हत्या कर दी।
विज्ञापन
शनिवार को रूखसाना की मां शहीदुन निशा ने कहा कि उसे कुछ भी नहीं पता था। उसे गोली मार दो या फांसी पर लटका दो। हमारे दिल में उनके लिए अब कोई जगह नहीं है। नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन बृहस्पतिवार की रात बस्ती के परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में अवैध घुसपैठियों के लिए बनाए जाएंगे अस्थायी डिटेंशन सेंटर, सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- सख्त कार्रवाई करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'SIR के लिए बढ़ाया जाए समय...', अखिलेश बोले- जनता और मुद्दों में हारने लगे तो ले आए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
मंसूबे में नाकाम होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने खतरनाक साजिश रच डाली। हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।