{"_id":"5b8520d542c792465f7cf7a9","slug":"husband-killed-his-wife-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार का भयावह अंत, पत्नी को चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार का भयावह अंत, पत्नी को चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Aug 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चिनहट इलाके में तंगहाल दंपती के बीच रक्षाबंधन के मौके पर जमकर झगड़ा हुआ। पति पर आरोप है कि उसने पत्नी की पिटाई की और चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने व हत्या के साथ दलित उत्पीड़न का अभियोग दर्ज किया है।
वहीं, पति ने मनपसंद खाने को लेकर झगड़े के बाद पत्नी के चौथी मंजिल से कूदने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव लौलाई स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर रहने वाले अभिषेक गुप्ता उर्फ राजा का रविवार रात पत्नी खुशबू कनौजिया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
आरोप है कि उसने खुशबू की पिटाई की और चौथी मंजिल से धक्का दिया। सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल खुशबू को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया। बाराबंकी के गांव जसमंडा पोस्ट गदिया निवासी खुशबू के भाई मनोज कुमार कनौजिया ने अभिषेक पर अपनी बहन को दहेज खातिर प्रताड़ित करने व हत्या के साथ दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी अभिषेक को हिरासत में लेने के साथ क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर द्वारा तफ्तीश की जा रही है।

पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
खुशबू
- फोटो : amar ujala
मनोज का कहना है कि जागरण समारोहों में झांकी दिखाने का काम करने वाले अभिषेक ने पांच साल पहले उसकी बहन से प्रेम विवाह किया था और कांशीराम कॉलोनी में रह रहा था। खुशबू ने दो बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन वर्ष का बेटा व सात महीने की बेटी है।
तंगहाली का शिकार अभिषेक पत्नी को दहेज की खातिर प्रताड़ित करता था। आरोप है कि रक्षाबंधन पर उसने खुशबू की पिटाई के बाद चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला। हिरासत में लिए गए अभिषेक ने बताया कि खुशबू ने पसंद के खाने की फरमाइश की थी। पैसों की कमी के चलते उसने अगले दिन खाना खिलाने को कहा। इस पर झगड़ा होने लगा। दोनों बच्चों को कमरे में छोड़कर खुशबू चौथे तल पर गई और छलांग लगा दी।