फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband forces wife into prostitution

Lucknow News: देह व्यापार के लिए मजबूर करता है पति

Fri, 13 Feb 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Husband forces wife into prostitution
लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र की महिला ने पति पर जबरन देह व्यापार कराने, मारपीट, धमकी और दुष्कर्म कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पति, नंदोई, ननद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


राजाजीपुरम निवासी महिला के मुताबिक उनका निकाह 4 फरवरी 2023 को गुडंबा निवासी रियल एस्टेट कारोबारी से हुआ था। 31 अप्रैल 2024 को उसने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि बीते करीब दो महीनों से पति घर पर अज्ञात पुरुषों और महिलाओं को लाने लगा। पूछताछ करने पर वह पिटाई करता और जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने एक दिन जबरन दूसरे पुरुष को उसके कमरे में भेज दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लगातार अलग-अलग लोगों को लाकर जबरन शारीरिक शोषण कराया और रुपये वसूले। आरोप है कि 20 जनवरी 2026 को उसका नंदोई भी दो युवकों को लेकर आया और जबरन कमरे में भेजा। बाद में खुद भी दुष्कर्म किया। वह 30 जनवरी को मौका पाकर बेटे के साथ मायके पहुंची। आरोप है कि 5 फरवरी को पति और नंदोई ने मायके पहुंचकर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed