{"_id":"34a9b64364d8f1bd8ddcf680dc28a4d8","slug":"husband-cut-hair-of-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अवैध संबंधों के शक में पत्नी के बाल काट डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अवैध संबंधों के शक में पत्नी के बाल काट डाले
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर देहात में मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम जैतीपुर में रविवार रात दूसरे से संबंध के शक में पति और उसके भतीजों ने महिला के सिर के बाल काट दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम जैतीपुर निवासी रामनरेश को अपनी पत्नी पर गांव के ही एक युवक से संबंध होने का शक था। इसी के चलते रविवार रात पति रामनरेश, भतीजे बलवीर, सलवीर के साथ घर पहुंचा और पत्नी को पीटने लगा। फिर उसके बाल काट डाले।
विज्ञापन
पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति व भतीजे उसे घर से निकालना चाहते हैं। वहीं पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर का सारा जेवर लेकर चली गई थी। वापस आने पर पूछताछ की तो विवाद हो गया। थानाध्यक्ष मंगलपुर अतर सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से पति रामनरेश, बलवीर, सलवीर खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन